Valentine Day Shayari: प्यार करने वालों के लिए वैलेंटाइन डे एक बेहद खास अवसर होता है, जब वो एक-दूसरे से मोहब्बत का इज़हार करते हैं। यह प्यार से भरा दिन वैलेंटाइन वीक के अंत में आता है, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से होती है, जब रोज डे मनाया जाता है। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे आता है, और इस दिन को प्रेमी जोड़े खास बनाने के लिए कई तरह की तैयारियां करते हैं, ताकि वे अपने प्यार का इजहार कर सकें। ऐसे तो "I Love You" सब कहते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अपने दिल की बात शायरी के जरिए अपने वैलेंटाइन से कही है? इस वैलेंटाइन डे पर, अपने खास को सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि दिल से निकली शायरी के साथ अपनी मोहब्बत का इजहार करें।