Valentine's Day Shocker: प्रेम कब हो जाए, कहां हो जाए और किस से हो जाए…इसके लिए न कोई तर्क है, न कोई व्याकरण। लेकिन इस पर मनोवैज्ञानिक रिसर्च और सर्वे करते रहे हैं। वैलेंटाइन-डे की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को भी 'लव लाइफ सैटिसफैक्शन-2025 के सर्वे के आंकड़े जारी किए गए। इस सर्वे के मुताबिक सिर्फ 63 फीसदी भारतीय ही अपनी लव लाइफ से खुश हैं। इस सर्वे में 30 देशों के युवाओं ने अपनी राय जाहिर की। बाजार अनुसंधान एवं सर्वेक्षण कंपनी इप्सोस के सर्वे में 23,765 वयस्कों ने हिस्सा लिया। सर्वे में एक खास बात देखने को मिली कि जिन देशों में लोग अपने साथी के साथ रिश्ते से खुश थे, वे लोग अपनी रोमांटिक जिंदगी से भी संतुष्ट थे।