23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Environment Day 2025: क्या है विश्व पर्यावरण दिवस और क्यों मनाया जाता है? जानें इस साल की थीम

World Environment Day 2025: हर साल 5 जून को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की अगुवाई में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। यह दिन आज के समय में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला सबसे बड़ा आयोजन बन चुका है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Jun 05, 2025

World Environment Day Theme फोटो डिजाइन- पत्रिका.com

World Environment Day Theme फोटो डिजाइन- पत्रिका.com

World Environment Day 2025: हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक और सचेत करना होता है। इस दिन पर्यावरण से जुड़ी कई सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, जैसे वृक्षारोपण, सफाई अभियान और जागरूकता कार्यक्रम। यह दिवस 150 से अधिक देशों में मनाया जाता है और लोगों को पर्यावरण की गंभीर चुनौतियों से निपटने तथा उनके समाधान खोजने के लिए प्रेरित करता है।आइए जानते हैं वर्ष 2025 की थीम और इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी।

विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास

हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1972 में हुई थी, जब संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्टॉकहोम सम्मेलन के दौरान पर्यावरण पर वैश्विक चर्चा की। इसके बाद 1973 में पहली बार यह दिन मनाया गया, जिसकी थीम थी "केवल एक पृथ्वी" (Only One Earth)। तब से हर साल एक नया देश इस कार्यक्रम की मेजबानी करता है और एक नई थीम के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करता है।

इसे भी पढ़ें- देशी पेड़ लगाकर कई चुनौतियों से निपट रहे 66 वर्षीय किसान वेलुपिल्लै

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम

इस साल की थीम है "प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना" (Ending plastic pollution globally)इसका मकसद है लोगों को प्लास्टिक के बढ़ते इस्तेमाल और इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना। प्लास्टिक कचरा न सिर्फ समुद्री जीवन और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि इंसानों की सेहत पर भी बुरा असर डालता है। इस थीम के जरिए सभी को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करें और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाएं।

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की मेजबानी

दक्षिण कोरिया इस साल (2025) विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी करेगा। खासकर जेजू प्रांत पर फोकस रहेगा, जो अपने पर्यावरणीय प्रयासों और टिकाऊ विकास की योजनाओं के लिए जाना जाता है। इस आयोजन में दुनियाभर से पर्यावरणविद, नीति निर्माता और आम लोग शामिल होंगे, और प्लास्टिक प्रदूषण पर गंभीर चर्चा होगी।

पर्यावरण बचाने के आसान उपाय

-प्लास्टिक/पॉलिथिन का उपयोग बंद करें और कागज या कपड़े के बने झोले या थैले का उपयोग करें।
-वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।
-तालाब, नदी, पोखर को प्रदूषित न करें और जल का दुरुपयोग न करें।
-बिजली का अनावश्यक उपयोग न करें और इस्तेमाल के बाद बल्ब, पंखे या अन्य उपकरणों को बंद रखें।
-नजदीकी कामों के लिए साइकिल का उपयोग करें।

इसे भी पढ़ें- India’s first VVIP tree: ऐसा पेड़ जिसकी सुरक्षा 24 घंटे सरकार करती है, बकायदा होता है मेडिकल चेकअप