30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

White Musli Benefits: इन 4 बीमारियों के लिए बेहद फायदेमंद है सफेद मूसली, जानिए कब और कैसे खाएं

White Musli Benefits: सफेद मूसली एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जो कई बीमारियों में बेहद फायदेमंद मानी जाती है। जानिए इसे कब और कैसे सेवन करना चाहिए ताकि शरीर को पूरा लाभ मिल सके।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Nisha Bharti

May 17, 2025

White Musli Benefits

White Musli Benefits

White Musli Benefits: बदलती लाइफस्टाइल और खान-पान की गलत आदतों ने आज ज्यादातर लोगों को समय से पहले बीमार कर दिया है। ऐसे में शरीर को ताकतवर और बीमारियों से दूर रखने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सहारा लेना एक बेहतर ऑप्शन बन चुका है। इन्हीं में से एक है सफेद मूसली (White Musli)

यह एक ऐसी औषधि जिसे प्राचीन समय से शरीर की कमजोरी, थकान, इम्युनिटी और पुरुषों की समस्याओं के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। आइए जानते है, सफेद मूसली किन 4 बड़ी बीमारियों में फायदेमंद है और इसे कब और कैसे खाना चाहिए। (Safed Musli Benefits)

1. डायबिटीज में फायदेमंद

    अगर आपको डायबिटीज है तो सफेद मूसली (Safed Musli) आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। इसमें एंटी-डायबेटिक गुण पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। यह शरीर में इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर बनाती है। डायबिटीज के मरीज रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने दूध में आधा चम्मच सफेद मूसली पाउडर मिलाकर पी सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:Nautapa 2025: नौतपा में नहीं खाएं ये 5 चीजें, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

    2. कमजोर इम्युनिटी

      आजकल का बदलता मौसम और खराब खान-पान हमारी इम्युनिटी को कमजोर कर देता है। सफेद मूसली (Safed Musli) में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाते हैं। इसे आप रात में सोने से पहले एक चम्मच मूसली पाउडर को दूध में मिलाकर पी सकते है। यह न सिर्फ इम्युनिटी बढ़ाता है बल्कि अच्छी नींद के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

      3. जोड़ों का दर्द और कमजोरी

        उम्र बढ़ने के साथ-साथ जोड़ों में दर्द होना आम बात है। लेकिन अगर यह समस्या कम उम्र में ही होने लगे तो सफेद मूसली से राहत मिल सकती है। इसे खाने के लिए आप एक चम्मच मूसली पाउडर को गाय के घी के साथ मिलाकर खा सकते है। साथ ही ऊपर से गुनगुना दूध भी पी सकते है। यह हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करता है।

        4. तनाव और शारीरिक कमजोरी दूर करने में असरदार

          अगर आप हर वक्त थकान महसूस करते हैं या मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं तो सफेद मूसली आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। यह नर्वस सिस्टम को शांत करती है और शरीर में ऊर्जा का स्तर बनाए रखती है। खासकर पुरुषों में यह मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की कमजोरी दूर करने में मदद करती है।

          कब और कैसे खाएं सफेद मूसली?

          सफेद मूसली का असर तभी दिखाई देता है जब इसे सही मात्रा और सही समय पर लिया जाए। इसे पाउडर, कैप्सूल या काढ़े के रूप में लिया जा सकता है। सामान्य तौर पर 2 से 5 ग्राम तक मूसली पाउडर दिन में एक या दो बार लिया जा सकता है। ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पेट दर्द या दस्त की शिकायत हो सकती है। सुबह खाली पेट गुनगुने दूध के साथ लेने पर इसका असर ज्यादा अच्छा होता है। रात में सोने से पहले भी आप इसका सेवन कर सकते है।