5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nautapa 2025: नौतपा में नहीं खाएं ये 5 चीजें, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

Nautapa 2025: नौतपा के दिनों में खाने-पीने की कुछ चीजों से परहेज करना बहुत जरूरी होता है। इस समय गर्मी तेज होती है और शरीर जल्दी प्रभावित होता है। जानिए नौतपा में किन चीजों को नहीं खाना चाहिए ताकि सेहत नहीं बिगड़े।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Nisha Bharti

May 13, 2025

Foods To Avoid During Nautapa

Foods To Avoid During Nautapa

Nautapa 2025: हर साल गर्मी अपने चरम पर तब पहुंचती है जब नौतपा (Nautapa 2025) शुरू होता है। यह 9 दिन का समय सूर्य की तेज गर्मी और शरीर पर इसके असर के लिए जाना जाता है। ऐसे समय में सेहत का खास ध्यान रखना जरूरी होता है, क्योंकि इस दौरान लू, डिहाइड्रेशन और पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। नौतपा के समय खानपान में लापरवाही सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें इस दौरान खाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में, जो नौतपा में नहीं खानी चाहिए।

1. मिर्च-मसाले वाला खाना

गर्मियों में ज्यादा तला-भुना, मिर्च-मसाले वाला खाना शरीर में गर्मी बढ़ा देता है। नौतपा के दौरान यह असर और भी तेज हो जाता है। मिर्च-मसाले पेट की गर्मी बढ़ाते हैं जिससे गैस, एसिडिटी, जलन और उल्टी की शिकायत हो सकती है। इसलिए इस समय हल्का और सादा खाना ही खाएं।

यह भी पढ़ें: Black Pepper Benefits: इन 4 बीमारियों में बेहद लाभकारी हैं काली मिर्च, जानिए इसके फायदे और सेवन का तरीका

2. मांसाहारी भोजन

नौतपा के समय मांसाहारी चीजें जैसे मटन, चिकन, अंडा, मछली आदि पचने में भारी होती हैं और शरीर में गर्मी बढ़ाती हैं। इनसे पेट खराब हो सकता है और थकान महसूस होती है। आयुर्वेद के अनुसार भी इस दौरान शाकाहारी भोजन सेहत के लिए बेहतर होता है। इससे शरीर ठंडा रहता है और पाचन तंत्र भी ठीक रहता है।

3. ज्यादा कैफीन और कोल्ड ड्रिंक्स

गर्मी में अक्सर लोग थकान मिटाने के लिए चाय-कॉफी या ठंडे ड्रिंक ज्यादा पीते हैं। लेकिन कैफीन और सोडा शरीर को डिहाइड्रेट करते हैं। इससे पसीना ज्यादा आता है, जिससे शरीर में पानी और नमक की कमी हो सकती है। इसकी जगह नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी जैसे प्राकृतिक पेय पीना ज्यादा फायदेमंद होता है।

4. बासी और पैक्ड फूड

गर्मी में खाना जल्दी खराब होता है। नौतपा में तापमान ज्यादा होने के कारण बासी और बाहर का पैक्ड फूड खाना हानिकारक हो सकता है। इससे फूड पॉइजनिंग और पेट दर्द हो सकता है। ताजे और घर में बने खाने को ही प्राथमिकता दें।

5. ज्यादा मीठी चीजें

बहुत ज्यादा मिठाई या शुगर से भरपूर चीजें जैसे केक, कुकीज, मिठाई आदि गर्मी में शरीर को सुस्त बना देती हैं। इनमें मौजूद प्रोसेस्ड शुगर शरीर में गर्मी को और बढ़ा देती है। इसके साथ ही वजन बढ़ने और थकान महसूस होने की समस्या भी हो सकती है। अगर मीठा खाने का मन हो तो फलों का सेवन करें।