10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Oral Health Day 2025: इन चीजों से करें परहेज, वरना कमजोर हो सकते हैं दांत

World Oral Health Day 2025: एक अच्छी मुस्कान सिर्फ चेहरे की खूबसूरती ही नहीं बढ़ाती, बल्कि यह आपकी सेहत का भी आईना होती है। World Oral Health Day पर जानिए किन चीजों को परहेज करना आपके लिए अच्छा होगा।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Nisha Bharti

Mar 20, 2025

World Oral Health Day 2025

World Oral Health Day 2025

World Oral Health Day 2025: हर साल 20 मार्च को विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य लोगों को मुंह और दांतों की सेहत के प्रति जागरूक करना होता है। आजकल खराब खानपान और गलत आदतों के कारण ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इस खास दिन पर लोगों को दांतों की सफाई, मजबूती और स्वस्थ मुस्कान बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

सही खानपान और अच्छी आदतें अपनाकर आप अपने दांतों को मजबूत और स्वस्थ रख सकते हैं। लेकिन कई चीजें ऐसी होती हैं, जो दांतों को नुकसान पहुंचाती हैं और लंबे समय तक इनसे बचाव न किया जाए तो गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। World Oral Health Day 2025 पर जानिए, किन चीजों से दूरी बनाकर आप अपने दांतों को हेल्दी रख सकते हैं।

1. ज्यादा मीठे और चिपचिपे खाने से बचें

    हमारा हंसता हुआ चेहरा हमारे पर्सनालिटी के लिए मायने रखता हैं। दांतों का पीलापन दिखना बहुत खराब लगता है। इससे बचने के लिए हमें अपने लाइफस्टाइल में कुछ चीजों को अवॉइड करना चाहिए। चॉकलेट, टॉफी, मिठाई और सॉफ्ट ड्रिंक्स में अधिक चीनी होती है, जो दांतों में बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है। इससे कैविटी और सड़न की समस्या हो सकती है। खासकर चिपचिपी मिठाइयां दांतों पर लंबे समय तक चिपकी रहती हैं। जिससे नुकसान ज्यादा होता है।

    यह भी पढ़ें: चौंकाने वाला खुलासा: Oral cancer के पीछे ये है सबसे बड़ी वजह

    2. तंबाकू और सिगरेट से दूर रहें

      सिगरेट और तंबाकू से दांत पीले पड़ जाते हैं और मसूड़ों की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करने से दांतों में झनझनाहट, सड़न और यहां तक कि मुंह के कैंसर का खतरा भी हो सकता है। इसलिए अपने हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए इन चीजों का सेवन करने से बचें।

      3. एसिडिक और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स से बचें

        कोल्ड ड्रिंक्स, सोडा और ज्यादा खट्टे फलों का सेवन दांतों की ऊपरी परत (इनैमल) को कमजोर कर सकता है। इससे दांत जल्दी घिसने लगते हैं और सेंसिटिविटी की समस्या हो सकती है। अगर इनका सेवन करना भी पड़े तो स्ट्रॉ का इस्तेमाल करें ताकि दांतों पर सीधा असर न पड़े।

        यह भी पढ़ें: Benefits Of Clay Pot Water: गर्मियों में मटके का पानी पीने से होते है 5 बड़े फायदे, जानें यहां

        4. बहुत गर्म या बहुत ठंडी चीजें खाने से बचें

          बहुत गर्म चाय-कॉफी या बर्फीले ड्रिंक्स से दांतों की सेंसिटिविटी बढ़ सकती है। इससे दांतों में झनझनाहट और दर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए बहुत ज्यादा गर्म और ठंडी चीजों के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

          5. ब्रश और फ्लॉसिंग नहीं करना भी कर सकता है नुकसान

            अगर आप रोजाना सही तरीके से ब्रश और फ्लॉस नहीं करते तो दांतों में प्लाक जम सकता है, जिससे कैविटी और मसूड़ों की बीमारी हो सकती है। दिन में दो बार ब्रश करें और फ्लॉसिंग को अपनी आदत में शामिल करें।

            दांतों को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?

            1. दिन में दो बार फ्लोराइड टूथपेस्ट से ब्रश करें।

            2. हर दिन फ्लॉस का इस्तेमाल करें ताकि दांतों के बीच फंसे खाने के कण निकल सकें।

            3. हेल्दी डाइट अपनाएं और पानी अधिक पिएं।

            4. हर 6 महीने में एक बार डेंटिस्ट के पास चेकअप के लिए जाएं।

            डिसक्लेमर:इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।