Live

Anta By Election 2025 Live: अंता विधानसभा में उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। अंता विधानसभा में 268 मतदान केंद्रों पर 227563 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं में पुरुष 115982 तो वही महिला वर्ग में 110241 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। उपचुनाव के दौरान सभी मतदान दलों के साथ पुलिस बल तैनात रहेगा।
2025-11-11 08:28:54 am
पोलिंग बूथ पर मतदाता उत्साहित
पोलिंग बूथ पर मतदाता उत्साहितअंता विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू होते ही पोलिंग बूथ पर मतदाता पहुंचने शुरू हो गए। कुछ पोलिंग बूथ पर कुछ युवा मतदाता अपने प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए पहुंचे। सुबह से ही मतदाता कतारबद्ध होकर वोटिंग का इंतजार करते नजर आए। क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।
2025-11-11 07:32:21 am
भाजपा प्रत्याशी ने डाला वोट
भाजपा प्रत्याशी ने डाला वोटअंता विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन तिसाया पहुंचे। मोरपाल सुमन ने मतदान से पूर्व देवनारायण गुर्जर मंदिर में पूजा अर्चना की और उसके बाद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया।
2025-11-11 07:20:03 am
@7.20 am सुरक्षा के कड़े इंतजाम
@7.20 am सुरक्षा के कड़े इंतजामअंता विधानसभा उपचुनाव में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। 3077 पुलिस अधिकारी-जवान, 12 क्विक रेस्पॉन्स टीम, 43 मोबाइल पार्टियां, 43 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 12 सुपरवाइजरी अधिकारी, 12 एरिया मजिस्ट्रेट, 04 वरिष्ठ पुलिस पर्यवेक्षक, 04 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, 06 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और 14 डीएसपी तैनात किए गए हैं।