5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Top News Live : बोरवेल को लेकर बन गया कानून, CM 4 संभागों की समीक्षा बैठक लेंगे, देखें आज की बड़ी खबरें

MP Top News Live : आज दिनभर प्रदेशभर में विशेष गतिविधियां रहेंगी। सभी गतिविधियों की जानकारी Patrika.com आप तक पहुंचा रहा है। राज्य की बड़ी खबरों की सटीक जानकारी के लिए पढ़ें पत्रिका का लाइव ब्लॉग।

less than 1 minute read
Google source verification
mp news

Today Latest News Live 30 December 2024 : आज 30 दिसंबर को मध्य प्रदेश के लिए खास दिन है। आज दिनभर प्रदेशभर में विशेष गतिविधियां रहेंगी। इन सभी गतिविधियों की जानकारी Patrika.com आप तक पहुंचा रहा है। राज्य की बड़ी खबरों के बारे में जानने के लिए पढ़िये पत्रिका लाइव ब्लॉग।

प्रमुख घटनाएँ

2025-01-22 12:00:18 pm

2024-12-30 04:38:28 pm

MP Top News Live : बाबा महाकाल की दर पर रक्षा मंत्री

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी सोमवार को विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर भगवान के दर्शन - पूजन किए। दोनों दिग्गजों ने बाबा महाकाल से विश्वशांति की कामना करते हुए पूजन किया। ये पूजन कार्य मंदिर के मुख्य पुजारी घनश्याम शर्मा द्वारा सम्पन्न करवाया गया। इस दौरान पंडित संजय पुजारी, श्री दिलीप पुजारी, श्री प्रमोद पुजारी आदि उपस्तिथ थे।

2024-12-30 04:26:40 pm

MP Top News Live : ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले मायापुर थाना इलाके के राउटोरा में दंपती समेत एक अन्य महिला सनसनीखेज हत्या कर दी गई है। घटना के बाज इलाके में दहशत का माहौल है। इधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मायापुर पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। फिलहाल, अबतक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

2024-12-30 12:03:22 pm

MP Top News Live : खुले बोरवेल को लेकर सख्त आदेश

मध्य प्रदेश के गुना में खुले बोरवेल के गड्ढे में गिरने से एक बार फिर एक मासूम बच्चे के जान गवाने के बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। सीएम मोहन ने कहा- ग्रामीण, शहरी क्षेत्र में ट्यूबवेल खुले नहीं रहना चाहिए। ट्यूबवेल खुले रखना प्रतिबंधित है। सीएम ने आमजन से अपील की है कि ऐसे मामलों के बारे में पता चलते ही क्षेत्रीय थाने में इसकी सूचना दें। लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ कानूनी कारर्वाई होगी। पढ़ें पूरी खबर

2024-12-30 11:56:50 am

MP Top News Live : कहां कितना तापमान?

वहीं उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर, भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों के दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। नीमच के मरूखेड़ा शहर की रात सबसे ठंडी रही, यहां पारा 8.6 डिग्री दर्ज हुआ है। नरसिंहपुर में 10.2 डिग्री, नौगांव (छतरपुर) में 10.3 डिग्री, पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 11.7 डिग्री और राजगढ़ में 12 डिग्री दर्ज किया गया है। बड़े शहरों में तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रहा। भोपाल 16.8,इंदौर 14.6, जबलपुर 14.3, ग्वालियर 14.6, उज्जैन 14.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

2024-12-30 10:47:27 am

MP Top News Live : एमपी के इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में कोहरे के अलर्ट जारी किया गया है।

2024-12-30 10:26:11 am

MP Top News Live : फिर लुढ़का तापमान, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मध्य प्रदेश में पारा लुढ़कने के साथ एक बार फिर ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सोमवार को कई जिलों में सुबह से कोहरा छाया रहा। तापमान में गिरावट ठंड बढ़ेगी। हवाओं का रुख उत्तर दिशा की ओर बदल चुका है। रात के तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट संभव हैं। वातावरण में नमी के कारण सुबह कोहरा रहेगा। मौसम विभाग ने आज 30 से ज्यादा शहरों में कोहरे का अलर्टजारी किया है। उज्जैन, चंबल, भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग के कई जिलों में बारिश हुई है।

2024-12-30 10:22:41 am

MP Top News Live : 4 संभागों की समीक्षा बैठक लेंगे सीएम मोहन

सबसे पहले बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आज के कार्यों की तो सबसे पहले सीएम चार संभागों की समीक्षा बैठक लेंगे। इसमें रीवा, शहडोल, ग्वालियर, चंबल संभाग शामिल है। सीएम दोपहर 2 बजे रीवा एवं शहडोल संभाग की बैठक लेंगे। दोपहर 3 बजे ग्वालियर एवं चंबल संभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। सीएम मोहन लगातार अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। विकास कार्यों और पिछले दिए टारगेट की बैठक में समीक्षा होगी। इन बैठकों के जरिए आगामी साल को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।