2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, प्रदेश में जल्द होगी डेढ़ लाख भर्तियां

प्रदेश सरकार युवाओं के लिए खुशखबरी लेकर आई है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Akansha Singh

Sep 13, 2018

lucknow

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, प्रदेश में जल्द होगी डेढ़ लाख भर्तियां

लखनऊ. प्रदेश सरकार युवाओं के लिए खुशखबरी लेकर आई है। जल्द ही प्रदेश में लगभग डेढ़ लाख भर्तियां निकलने वाली हैं। यह जानकारी प्रदेश सरकार ने अपने ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से दी है। प्रदेश सरकार ने अपने ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से बताया है कि प्रदेश में जल्द ही 97 हज़ार शिक्षकों की भर्ती और 50 हज़ार की पुलिस की भर्तियां निकलेंगी। जिससे बड़े पैमाने पर युवाओं को नौकरियां मिल सकेंगी।

दिसंबर में शिक्षकों की भर्ती

प्रदेश में जल्द ही 97 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। यह घोषणा खुद प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने की है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान की है। राज्य सरकार 31 दिसंबर तक भर्ती करने की तैयारी कर रही है। बता दें शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द होने के बाद राज्य सरकार ने 1.37 लाख शिक्षक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। भर्ती की प्रक्रिया दो हिस्सों में हुई। इसमें पहले चरण में 68500 पदों पर भर्ती इस साल शुरू की गई। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा हुई थी जिसे कुल 41,555 अभ्यर्थी ही पास हो पाए। सेलैक्ट हुए उम्मीदवारों के लिए ही नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित कराया गया था। इसमें स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र दिए। बता दें परीक्षा में सफल हुए 41,555 उम्मीदवारों में से सिर्फ 40669 अभ्यर्थियों ने ही ऑनलाइन आवेदन किया।

रिक्त रह गये 27713 पदों को दुसरे चरण की 68,500 भर्तियों में जोड़ कर लगभग 97 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती की प्रक्रिया सितंबर से शुरू हो रही है। इसमें सबसे पहले अध्यापक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी, फिर शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा और इसके बाद भर्ती के लिए आवेदन पत्र लिए जाएंगे। 15 सितंबर से टीईटी के आवेदन शुरू होंगे। 30 अक्टूबर को टीईटी की परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा के बाद दिसंबर में सफल अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा ली जाएगी और 31 दिसंबर तक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाएगा। हालांकि पहले राज्य सरकार की इस भर्ती को फरवरी 2019 में करने की योजना थी लेकिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस भर्ती को जल्द पूरा करने पर काम शुरू कर दिया गया है।