3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IDBI की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी में बोनस देने के नाम पर रिटायर्ड पुलिस अफसर से 24 लाख की ठगी

गोमतीनगर पुलिस ने रिटायर्ड पुलिस अफसर की तहरीर पर जालसाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification

image

Sudhir Kumar

Jul 16, 2016

gomti nagar police station

gomtinagar police station

लखनऊ. राजधानी के गोमतीनगर इलाके में वरिष्ठ नागरिकों को लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी में बोनस देने का झांसा देकर जालसाजों ने एक रिटायर्ड पुलिस अफसर से 24 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने खुद को आरबीआई से लेकर विभिन्न बैंकों का अफसर बताकर जालसाजी की है। इन लोगों ने दिल्ली की बंद हो चुकी ड्रीम लैंड डेवलपर्स के खाते में भी काफी रकम जमा कर ली। पुलिस अफसर के कर्नल बेटे ने छानबीन की तो सच सामने आया। कंपनी के साझेदार रकम वापस करने को राजी हुए और चेक के जरिए रकम वापस किया, लेकिन सभी चेक बाउंस हो गए। गोमतीनगर पुलिस ने रिटायर्ड पुलिस अफसर की तहरीर पर जालसाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

गोमतीनगर के विरामखंड में रहने वाले जीएन सिन्हा रिटायर्ड पुलिस अफसर हैं। गोमतीनगर पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि 17 जनवरी को पूजा शर्मा नाम की युवती ने उन्हें कॉल किया। उसने खुद को आईडीबीआई का अफसर बताया। उसने पूछा कि आपने आईडीबीआई की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी 2010 में ली थी। कंपनी वरिष्ठ नागरिकों को लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी पर एडीशनल बोनस देने जा रही है। अगले दिन खुद को जोनल मैनेजर बताने वाले राहुल शर्मा ने उसने बताया कि जिन पॉलिसी धारकों की उम्र 75 साल से अधिक है, उन्हें बोनस दिया जा रहा है। उसने यह भी बताया कि कॉमन वेल्थ गेम में आईडीबीआई फोर्टिंस कंपनी व अन्य कंपनियों ने ठेका लिया था। उसमें काफी मुनाफा हुआ है।

उस पर काफी इनकम टैक्स देना पड़ रहा है। उसी से बचने के लिए कंपनी ने पॉलिसी धारकों को बोनस देने का फैसला किया है। पीड़ित ने उसकी बात पर भरोसा कर लिया और उसके बताए अनुसार प्रारंभिक रकम उसके बताए अकाउंट में जमा कर दी। उसके बाद एचडीएफसी कपूरथला का मैनेजर बताने वाले आरआर चौधरी, आरबीआई का सीनियर मैनेजर बताने वाले आरके देसाई व नोएडा से विशाल मिश्रा ने पीड़ित से बात कर अपनी-अपनी शर्तों के मुताबिक गुमराह कर रकम जमा कराई।

इसके अलावा पंकज दीक्षित व एक अन्य युवक ने भी जालसाजी की। ड्रीम लैंड डेवलपर्स के खाते में भी रकम जमा कराई गई। जबकि यह कंपनी पहले ही बंद हो चुकी है और इसके कर्मचारी अरेस्ट भी हो चुके हैं। ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित ने 12 जुलाई को गोमतीनगर थाने में आरोपित पूजा शर्मा, राहुल शर्मा, आरआर चौधरी, आरके देसाई, विशाल मिश्रा, पंकज दीक्षित व एक अन्य युवक के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कराया है। एसओ गोमतीनगर धीरेंद्र शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें

image