
55 साल की भावना की आज कान्हा से शादी होगी
Unique Wedding:भगवान श्रीकृष्ण की दीवानी उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी भावना का प्रभु से 30 साल से गहरा लगाव रहा है। भावना हल्द्वानी के आवास विकास कॉलोनी स्थित पंचेश्वर मंदिर में रहकर 30 साल से प्रभु की सेवा करती आ रहीं हैं। श्रीकृष्ण ही भावना का परिवार है। आज भावना कान्हा से विवाह रचाने वाली है। इससे पहले बुधवार को शुभ मुहूर्त में गणेश पूजन के साथ मांगलिक कार्य की शुरुआत हुई। बुजुर्ग महिलाओं ने शगुन आंखर ह्यसुवा से सुवा बणखंडी सुवा, जा सुवा नगरी में न्योत दिआ..ह्ण गाकर देवी-देवताओं को विवाह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। शाम को दुल्हन को हल्दी लगाई गई। दुल्हन और सहेलियों ने श्रीकृष्ण नाम की मेहंदी रचाई। आज आवास विकास पंचेश्वर मंदिर से बैंड बाजे के साथ बारात की तैयारी चल रही है। आज मंदिर में भावना का श्रीकृष्ण की प्रतिमा के साथ विवाह होगा।
श्रीकृष्ण से विवाह रचाने वाली भावना के माता-पिता का वर्षों पहले निधन हो चुका है। उनके दो सगे भाई आज बारात में शामिल होंगे। इस शादी को लेकर शहर में भक्ति का माहौल है। इससे पहले हल्द्वानी निवासी 21 वर्षीय हर्षिका पंत ने भी जुलाई में श्रीकृष्ण से विवाह रचाया था। हर्षिका का विवाह भी काफी चर्चाओं में रहा था।
सेवादार भावना की कान्हा के साथ शादी का पूरा खर्च मंदिर समिति और कॉलोनी के लोग उठाएंगे। शहर के लोग भी सहयोग करेंगे। बारातियों के लिए भोज की व्यवस्था की गई है। घराती की भूमिका मंदिर समिति के पदाधिकारी निभाएंगे। भावना का अटूट प्रेम कान्हा के साथ है। वह 30 वर्ष से वह श्री कृष्ण की भक्ति कर रहीं हैं। आज धूमधाम के साथ भावना और कान्हा का विवाह होगा।
Published on:
05 Dec 2024 11:48 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
