
Price Cut on Hybrid Cars: सरकार ने कार खरीदने वालों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। अगर कोई यूपी का कोई सख्श हाइब्रिड कार टोयोटा हायराइडर एसयूवी या हायक्रॉस एमपीवी खरीदने का प्लान बना रहा है, तो उसे लाखों रुपये का फायदा हो सकता है। इसके साथ ही होंडा सिटी, मारुति ग्रैंड विटारा या इनविक्टो जैसी कारों की खरीद पर भी लाखों रुपये की बचत मिल सकती है।
दरअसल, योगी सरकार ने नई पॉलिसी (Uttar Pradesh Government Policy) लांच की है, जिसे 5 जुलाई से लागू भी कर दिया गया है। इस पॉलिसी के तहत स्ट्रांग हाइब्रिड कार और SUVs पर लगने वाले रोड टैक्स पर 100 फीसदी की कटौती की गई है। इससे इन हाइब्रिड कारों की कीमत में भारी कमी हुई है। सरकार ने ये फैसला राज्य में इस तरह की कारों की सेल को बढ़ाने के लिए लिया है।
Updated on:
09 Jul 2024 03:11 pm
Published on:
09 Jul 2024 02:27 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
