20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घोसी रिजल्ट पर इतना खुश क्यों हो रहे हैं आप नेता संजय सिंह?

Lucknow Politics Update Aam Aadmi Party: राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने लखनऊ के बाबू भवन स्थित सहकारिता भवन में प्रेस के माध्यम से वर्तमान सरकार पर उठाए कई सवाल, देखिए क्या बोले -

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Sep 10, 2023

Rajya Sabha member Sanjay Singh Press

Rajya Sabha member Sanjay Singh Press

Lucknow Politics: आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा कि देश का नाम इंडिया से बदलकर भारत करने का प्रयास मोदी सरकार की घबराहट है। 2024 के चुनाव में जनता भाजपा को हराने जा रही है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह ने कहा कि देश की जनता जुमला पार्टी को हटाने का मन बना चुकी है।

यह भी पढ़े : Video: अति आत्मविश्वास से हार गए घोसी, आया उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद का


भाजपा और उनके सभी दल घोसी में लगे थे, लेकिन सपा को जीत मिली। यह अच्छा संदेश है। 2024 में भाजपा का जाना तय है। इंडिया बुरी तरह से अडानी वालो को हराएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ अडानी लिए काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : पहली बार बच्चे 'OMR Sheet' पर देंगे सवालों के जवाब, परीक्षा को लेकर जारी किए गए निर्देश, जानिए कैसे

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि अब इंडिया का नाम बदलने की बात कही जा रही है। यह घबराहट है। देश के साथ धोखा है। क्या देश का नाम बदलेंगे? मोदी घबराए हुए हैं। नोट पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया लिखा है । क्या उसे भी बदलेंगे। आखिर क्या क्या बदलेंगे। वन नेशन वन इलेक्शन भी मोदी सरकार की घबराहट है।