8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट से 8 महत्वपूर्ण नेता और केंद्रीय मंत्री गायब, BJP ने साइड कर दिया?

UP ASSEMBLY ELECTIONS 2022 में भाजपा ने प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी करी दी है। इस लिस्ट में 30 सदस्यों को स्टार प्रचारक बनाया गया है। जबकि यूपी के महत्वपूर्ण अन्य केंद्रीय मंत्री और नेताओं को इसमें स्थान नहीं मिला है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Dinesh Mishra

Jan 19, 2022

File Photo of BJP Star campaigner list top leader

File Photo of BJP Star campaigner list top leader

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी करी दी है। इस लिस्ट में 30 सदस्यों को स्टार प्रचारक बनाया गया है। जबकि यूपी के महत्वपूर्ण अन्य केंद्रीय मंत्री और नेताओं को इसमें स्थान नहीं मिला है। जबकि पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी हेमा मालिनी जैसे नेताओ को जगह दी गई है। जबकि यूपी से 8 महत्वपूर्ण केंद्रीय नेताओं को स्थान नहीं मिला है।

Union Minister को नहीं मिला स्टार प्रचारक लिस्ट में स्थान

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा, वरुण गांधी जैसे बड़े दिग्गज नेताओं को भी शामिल नहीं किया गया है। हालांकि इस बारे में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। कि इन दिग्गजों को लिस्ट में क्यों शामिल नहीं किया गया है।

अजय मिश्रा टेनी और वरुण गांधी से दूरी

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी से दूरी बनाने की बड़ी वजह लखीमपुर की हिंसा है। जबकि वरुण गांधी लगातार सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ बोलते रहे हैं। ऐसे में भाजपा बहुत सोच समझकर नेताओ पर दांव लगा रही है। वहीं किसी भी प्रकार से कंट्रोवर्सी से खुद को दूर रखना चाहती है।

BJP ने स्टार प्रचारक लिस्ट में 30 नाम शामिल

1 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

2 गृह अमित शाह

3 स्मृति ईरानी

4 मुख्तार अब्बास नक़वी

5 हेमा मालिनी

6 जेपी नड़ड़ा

7 राजनाथ सिंह

8 नितिन गडकरी

9 स्वतंत्र देव सिंह

10 धर्मेंद्र प्रधान

11 योगी आदित्यनाथ

12 राधा मोहन सिंह

13 केशव मौर्य

14 दिनेश शर्मा

15 संजीव बाल्यान

16 जसवंत सैनी

17 अशोक कटारिया

18 सुरेन्द्र नागर

19 वीके सिंह

20 भूपेंद्र सिंह

21 बीएल वर्मा

22 राजवीर सिंह राजू भैया

23 एसपी सिंह बघेल

24 साध्वी निरंजन ज्योति

25 काँता कर्दम

संबंधित खबरें

26 रजनीकान्त माहेश्वरी

27 मोहित बेनीवाल

28 धर्मेंद्र कश्यप

29 जेपीएस राठौर

30 भोला सिंह खटीक

पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग ने इस बार नामांकन ऑनलाइन भी किए जा सकते हैं. पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों के लिए मतदान होगा. इनमें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 9 सीटें भी शामिल हैं.

उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. इसके लिए नोटिफिकेशन 14 जनवरी को जारी की जाएगी. उम्मीदवार 21 जनवरी तक अपना नामांकन दाखिल कर पाएंगे. जमा किए गए नामांकन पत्रों की जांच जबकि 24 जनवरी तक होगी. उम्मीदवार 27 जनवरी तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं. पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को कराया जाएगा. वहीं भाजपा ने अपने सभी केन्द्रों पर ऐसे प्रभारियों की नियुक्ति भी की है। जो इसकी पुष्टि करेंगे कि प्रत्याशी के साथ आने वाले कोविड नियम का पालन करें। साथ ही वैक्सीन भी लगवाएँ।