9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के इंवेस्टर समिट पर अखिलेश का तंज, इंवेस्टर नहीं मिल रहे तो जिलों में हो रहा ड्रामा

अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के इन्वेस्टर समिट को लेकर साधा निशाना कहा जिलों-जिलों में निवेशक सम्मेलन करते हुए घूम रहे है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Jan 26, 2023

  कन्नौज में लगा रहे बियर फैक्ट्री: अखिलेश यादव

कन्नौज में लगा रहे बियर फैक्ट्री: अखिलेश यादव

सपा मुखिया अखिलेश यादव आज गणतंत्र दिवस पर सपा मुख्यालय में ध्वजारोहण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, “भाजपा इंवेस्ट के नाम पर झूठ फैला रही है। कोई निवेश दिखाई नहीं दे रहा है। जब दुनिया में निवेश नहीं मिला तो अब जिलों-जिलों में निवेशक सम्मेलन करते हुए घूम रहे हैं। अब जिलाधिकारी भी लगे हैं की जिले के कारोबारियों और व्यापारियों को बुलाकर इनसे इंवेस्टमेंट की व्यवस्था कराई जाए।”

अखिलेश बोले-भाजपा धुंए में उड़ा रही विकास कार्य

अखिलेश यादव ने कहा, “भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों को धुंए में उड़ा दिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बर्बाद कर दिया। मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बर्बाद कर दिए। गोमती रिवर फ्रंट को बर्बाद कर दिया। डायल 100 सेवा को बर्बाद कर दिया। छुट्टा जानवर किसानों के खेत बर्बाद कर रहे हैं।”

कन्नौज में लगा रहे बियर फैक्ट्री: अखिलेश यादव

सपा मुखिया ने कहा, “भाजपा वाले अब कन्नौज में बियर की फैक्ट्री लगा रहे हैं। इसी तरह से कन्नौज की पहचान इत्र के कारोबार से है। वहां पर देश का सबसे ज्यादा इत्र का कारोबार होता है। भाजपा कन्नौज के साथ खिलवाड़ कर रही है। हम कन्नौज में दुनिया का सबसे बड़ा परफ्यूम पार्क बना रहे थे और परफ्यूम निकालने और कारोबार के लिए उद्योग लगा रहे थे।”

यह भी पढ़ें: BJP का टारगेट 80 सीट जीतने का, अखिलेश ने कहा- भाजपा अपने दिन गिन रही है, सारी सीटों पर मिलेगी हा

उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार से विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती है। समाजवादी सरकार ने प्रदेश का विकास किया है। प्रदेश को सिर्फ समाजवादी विचारधारा और समाजवादी लोग ही आगे ले जा सकते हैं। आने वाले समय में भाजपा से मुकाबला करना है।”

सभी का करो सम्मान : अखिलेश

“आजाद भारत में सबसे बड़ा धर्म संविधान है। भगवान एक है। हम सभी धर्मों को मानते हैं, उनका सम्मान और आदर करते है। विभिन्न धर्मों के संतो, गुरुओं और उपदेशकों ने समय-समय पर जो विचार और उपदेश दिए हैं हम उन सभी का सम्मान करते हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम सभी लोग देश की खुशहाली और विकास के रास्ते पर ले जाने का संकल्प लें।”

यह भी पढ़ें: सीएम योगी बोले- सांसद और विधायक विदेशों में रहने वाले युवाओं से जुड़ें