
प्रदेश कार्यसमिति बैठक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसदों और विधायकों से दुनिया भर के युवाओं और विदेश में रहने वाले भारतीयों यानी एनआरआई के विभिन्न संगठनों से जुड़ने के लिए कहा है। वे राज्य को अपनी क्षमताओं का लाभ दे सकें।
आदित्यनाथ 10 से 12 फरवरी तक लखनऊ में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के बारे में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जीआईएस-2023 से पहले जिला स्तर पर इसी मकसद से निवेशकों के सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने सांसदों और विधायकों से राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति का प्रचार-प्रसार करने को भी कहा। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यापार, प्रौद्योगिकी और पर्यटन के 'मंत्र' के बाद उत्तर प्रदेश नई ऊंचाइयां छू रहा है।”
मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री के प्रयासों से वाराणसी प्रकृति, संस्कृति और रोमांच का केंद्र बनता जा रहा है।” उन्होंने निर्वाचित प्रतिनिधियों से निवेशकों के सम्मेलन का लाभ उठाने और विदेशों में रहने वाले यूपी के युवाओं से जुड़ने के लिए कहा।
Published on:
22 Jan 2023, 5:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.