27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video News: शिक्षक एमएलसी की पांचों सीटों पर तैयार हुई बीजेपी की नई नीति

भारतीय जनता पार्टी शिक्षक एमएलसी के चुनाव को लेकर जनता के सामने अपनी नई नीतियों के साथ होंगे रूबरू।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 15 Jan 2023, 10:00 PM IST

चुनाव की तैयारी पर जोर

चुनाव की तैयारी पर जोर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर बीजेपी की बड़ी बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, एमएलसी पवन सिंह, पदाधिकारियों, सांसद, विधायकों के साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने मौजूदा एमएलसी चुनावों में बीजेपी की जीत तय करने पर चर्चा की। इस दौरान आपसी समन्वय पर खासा जोर दिया गया। विधान परिषद चुनाव में पूरी ताकत झोंकने का काम करेगी भारतीय जनता पार्टी।

विधान परिषद के चुनाव में भी दिखाएंगे ताकत

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी आज रणनीति तैयार करेगी। पार्टी का लक्ष्य शिक्षक एमएलसी की पांचों सीटों पर जीत दर्ज करना है। वहीं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी पार्टी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के विकास को देखते हुए शिक्षक वर्ग भी पांचो शिक्षक की एमएलसी सीटों पर भाजपा के पक्ष में मतदान करेगा।


लखनऊ के व्यापारियों का है झुकाव

वही एमएलसी पवन सिंह ने बताया की स्थानीय निकाय चुनाव होने जा रहे है। एक बड़ी रूप रेखा बनाई गई। यह जो चुनाव होगा एक तरफ़ा होगा और जोरदार तरीके से भाजपा का प्रदर्शन होगा। मोदी और योगी की टीम काम कर रही है। जीरो वाय्लेन्स होने से पूरा व्यापारी वर्गों का झुकाओ और विश्वास भाजपा की तरफ है।

जहा विश्वाश होता है वह निवेश करने वाले बड़ी तादात में आते है अब जो निवेश होने जा रहा है। उससे लोगो को रोजगार मिलेगा।पुरे विश्व की निगाहे उत्तर प्रदेश की तरफ है।