
चुनावी रणनीति
2024 के लोकसभा चुनाव के लिए केंद्रीय नेतृत्व की योजनाओं को लागू करने की रणनीति तैयार करने के लिए रविवार को लखनऊ में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की एक दिवसीय बैठक होगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य कार्यकारिणी की बैठक के पहले सत्र में मुख्य अतिथि होंगे। बैठक में राज्य और पार्टी के केंद्रीय निकाय से 700 से अधिक प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
निकाय चुनाव, 2024 के लोकसभा पर चर्चा
बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा भाजपा के केंद्रीय पदाधिकारियों और उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले केंद्रीय मंत्रियों, पार्टी के विभिन्न विंग के जिला अध्यक्षों व प्रमुखों को भी बुलाया गया है। पार्टी प्रवक्ता के अनुसार एक राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा होगी । जिसमें पार्टी केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियों की सराहना करेगी।
पार्टी पिछले कुछ महीनों में उत्तर प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की जीत के लिए मोदी और योगी के नेतृत्व को भी बधाई देगी। आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
2019 में हारी सीटों पर, नई रणनीति
एक पदाधिकार ने कहा पार्टी के सामने उन लोकसभा सीटों को जीतने की चुनौती है, जो वह 2019 में हार गई थी। इस तरह के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चल रही लोकसभा प्रवास योजना की प्रगति पर बैठक में चर्चा होने की संभावना है। पार्टी के एक अन्य पदाधिकारी ने कहा जैसा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा हुई। पार्टी की शाखाओं को सीमावर्ती क्षेत्रों में जनसंपर्क कार्यक्रम चलाना है। बैठक में इस संबंध में कुछ निर्देश दिए जा सकते हैं।
Published on:
22 Jan 2023, 10:06 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.