
23 जनवरी को आम आदमी पार्टी लखनऊ में देगी चेतावनी धरना - संजय सिंह
बिजली दरों में 23 प्रतिशत की होने वाली बढ़ोतरी पर आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह योगी सरकार पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा के भ्रष्टाचार के चलते बिजली की क़ीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी होने वाली है देश में कोयले का उत्पादन 30% बढ़ा है। भारत सरकार अपने करीबी मित्र अडानी को लाभ देने का काम कर रहे है।
हिंदुस्तान में होने वाले कोयले की जगह विदेशी कोयले का इस्तेमाल किया जा रहा है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में सस्ती बिजली और किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया था लेकिन अब योगी सरकार उत्तर प्रदेश की जनता को सबसे महंगी बिजली देने का काम कर रही है भाजपा के इस वादा खिलाफी के विरोध में आम आदमी पार्टी चेतावनी धरना देगी।
बिजली के दाम बढ़ाने में भाजपा का भ्रष्टाचार शामिल है
बिजली के मामले पर संजय सिंह ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि किसानों को मुफ्त बिजली देना तो बहुत दूर की बात है भाजपा ने बिजली के दाम 18 से 23% तक बढ़ाने की मांग की है जिसमें विभिन्न वर्गों के लिए विभिन्न प्रतिशत तय किए गए हैं. सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा तय किए गए नियामक के अनुसार गरीबी रेखा के नीचे आने वाले लोगों के लिए 17% बिजली दर बढ़ाया जाएगा, कमर्शियल कनेक्शन लेने वालों के लिए 10 % बिजली के दाम बढ़ाये जायेंगे तथा किसानों के लिए 10 से 12% बिजली के दाम में वृद्धि की जाएगी।
मुख्यमंत्री से मांगा जवाब
इसी तरह उद्योगों में 16% तक बिजली के दाम बढ़ाए जाएंगे एवं सबसे ज्यादा 23% तक घरेलू लोगों के लिए बिजली के दाम बढ़ाए जाएंगे. बिजली की इस अव्यवस्था एवं दामों में वृद्धि करने के पीछे सांसद संजय सिंह ने स्पष्ट रूप से भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह भाजपा का भ्रष्टाचार है जो उनकी नीयत को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी जवाब दें कि उत्तर प्रदेश में कितनी नई इकाइयां लगाई गई है, कितने नए पावर प्लांट का निर्माण किया गया है।
सांसद संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली की इस दुर्दशा के पीछे सीधा कारण यह है कि भाजपा के मंत्री और अधिकारी निजी कंपनियों से बिजली लेकर जो बंदरबांट कर रहे हैं तो अगर वह सही से कार्य करने लगेंगे तब इस अधिकृत चोरी पर अंकुश लग जाएगा।
अडानी की कंपनी से महंगी दरों पर कोयला खरीदने के लिए भाजपा सरकार बढ़ा रही बिजली दरें
कोल मंत्री का हवाला देते हुए सांसद संजय सिंह ने कहा कि देश में 30% तक कोयले का उत्पादन बढ़ा है जबकि भाजपा सरकार ने पूरे देश में इस बात को फैला दिया कि देश में कोयले का संकट है इसलिए हमें विदेशों से कोयला मंगाकर पूर्ति करनी पड़ रही है, लेकिन इसके पीछे का सीधा कारण प्रधानमंत्री मोदी का अपने मित्र अडानी को फायदा पहुंचाने का था क्योंकि भारत में 3000 से 5000 टन कोयला मिलता है वही विदेशों में अडानी की कंपनी से कोयला मंगाने पर यही कोयला 30,000 से 50,000 टन तक खरीदा जाता है।
23 जनवरी को आम आदमी पार्टी लखनऊ में देगी चेतावनी धरना - संजय सिंह
सांसद संजय सिंह ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश से बिजली कंपनियों ने उपभोक्ताओं से 25133 करोड़ रूपया ज्यादा वसूल किया है. सांसद संजय सिंह ने कहा कि 23 जनवरी को आम आदमी पार्टी भाजपा द्वारा किए गए झूठे वादों के खिलाफ लखनऊ में धरना प्रदर्शन करेगी जिसको चेतावनी धरना कहा जाएगा।
Published on:
13 Jan 2023, 11:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.