4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव ने ओमप्रकाश राजभर के केशव प्रसाद मौर्या पर दिए बयान पर कही बड़ी बात

योगी सरकार पर अकसर हमलावार रहने वाले यूपी कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से अखिलेश यादव ने सवाल पूछा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 6 Jun 2018, 5:02 PM IST

Akhilesh rajbhar

Akhilesh rajbhar

लखनऊ. योगी सरकार पर अकसर हमलावार रहने वाले यूपी कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से अखिलेश यादव ने सवाल पूछा है। दरअसल बीते दिनों ओमप्रकाश राजभर ने बहराइच में सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा था कि यह कटु सत्य है कि प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने ही चुनाव 2017 से पहले पूरी मेहनत की थी, लेकिन जब सीएम के चयन की बात आई को योगी आदित्यनाथ को यह पद दे दिया गया। इस बयान से राजभर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए। जहां भाजपा की एक बार फिर फजीहत हुई, तो वहीं विपक्ष को सरकार घेरने का मौका मिल गया। आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अखिलेश यादव ने भी ओमप्रकाश राजभर के उक्त बयान पर तंज कसा है और मीडिया के जरिए उनसे सवाल पूछा है।

ये भी पढ़ें- ये भारतीय मुद्रा बनी व्यापारी के लिए मुसीबत, बैंक ने लेने से कर दिया इंकार, लाखों रुपए कर रखे थे इकट्ठा

मीटिंग में राजभर को कहनी चाहिए थी ये बातें - अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार को प्रेस कांफ्रेस कर रहे थे जहां उन्होंने 'एक राष्ट्र एक चुनाव' जैसे मुद्दों समेत राजभर के बयान पर भी अपनी राय पेश की। उन्होंने कहा कि वह हमें और आपको ये बातें क्यों बता रहे हैं? जिन मीटिंग में वह हर रोज शामिल होते हैं, वहां उन्हें ये सब कहना चाहिए।

ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव और शिवपाल यादव ने कही बड़ी बात, दोनों का ये संदेश हो रहा तेजी से वायरल, आप भी देखें

सीएम पर कसा था ओमप्रकाश राजभर ने तंज, कही थी ये बात-

राजभर ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा था कि पांत में बैठे लोगों में पूड़ी परोसने वाला किसी का खास होगा या परिचित होता है तो उसको तो पूड़ी ज्यादा दी ही जाती है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश