11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई? हिरासत में लिए जाने पर अखिलेश यादव ने पूछा

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर धरना दिए जाने को लेकर डिटेन किया गया। छात्रों के समर्थन में राहुल गांधी के साथ धरना दे रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पुलिस से सवाल किया, कहां ले जा रहे हो।
less than 1 minute read
Google source verification
akhilesh-yadav

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav Detained PM Residence Protest: देश की राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से नीट पेपर लीक मामला गरमाया हुआ है। इस मामले को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। पेपर लीक को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांगा जा रहा है। इसी बीच संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया है। मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अचानक प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी राहुल गांधी के साथ धरने में पहुंच गए। इसके बाद धरना जोर पकड़ने लगा तो दिल्ली पुलिस और आरएएफ एक्टिव हुई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव सहित सभी विपक्ष नेताओं को हिरासत में ले लिया।

अखिलेश ने पूछा सवाल?

पुलिस ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को हिरासत में लेकर अपने वाहन में बैठाया। इसके बाद वाहन चलने लगा तो अन्य पुलिसकर्मी सामने से पार्टी कार्यकर्ताओं को हटने लगे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अखिलेश बस में सवार पुलिसकर्मियों से सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पूछा, कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई। सवाल करते समय वे मुस्कुराते दिख रहे है। अब सोशल मीडिया पर उनके इस खास अंदाज की चर्चा हो रही है।

यह खबर अपडेट की जा रही है…