3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश बोले- चाय पर नहीं अब ‘सच्चाई पर चर्चा’ करे सरकार, सपाइयों को सौंपा ये खास काम

अखिलेश यादव ने गुरुवार को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग बैठक की

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Jun 14, 2018

Akhilesh Yadav

अखिलेश बोले- चाय पर नहीं अब 'सच्चाई पर चर्चा' करे सरकार, सपाइयों को सौंपा ये खास काम

लखनऊ. अखिलेश यादव ने गुरुवार को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि वह कन्नौज से और मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान उन्होंने जहां योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा, वहीं सपा कार्यकर्ताओं से मिशन 2019 के लिये तैयार रहने का आह्वान किया।

अखिलेश यादव ने कहा कि उपलब्धियों के नाम पर बीजेपी सरकार के पास बताने को कुछ नहीं है। ये लोग अभी भी सपा सरकार में शुरू किये गये कामों का ही फीता काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ता ये सब बातें जनता को समझायें, पता नहीं बीजेपी वाले कब किस बात पर जनता को गुमराह कर दे।

यह भी पढ़ें : कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश और मैनपुरी से मुलायम, ये है बड़ी वजह

अब 'सच्चाई पर चर्चा' करें भाजपाई
अखिलेश यादव ने कहा भाजपा वाले अभी तक 'चाय पर चर्चा' करते थे, अब इन्हें 'सच्चाई पर चर्चा' करनी चाहिए। बीजेपी के जनसंपर्क अभियान पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समर्थन संपर्क से नहीं, बल्कि सच्चाई से मिलेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि उपचुनाव में हार के बाद बीजेपी वाले गुस्से में हैं।

कांग्रेस की रोजा-इफ्तार पार्टी पर भी बोले
अखिलेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की चुनावी समीक्षा बैठक के बाद मैं खुद तैयारियों की समीक्षा करूंगा। साथ ही ये सुनिश्चित किया जाएगा कि सपा कार्यकर्ता गठबंधन उम्मीदवार को भी जिताने का काम करें। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के को रोजा-इफ्तार पार्टी किसी सपाई के न शामिल होने पर अखिलेश यादव ने अनभिज्ञता जताई। कहा कि शायद हमारी पार्टी के लोग गये होंगे। गौरतलब है कि बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में रोजा-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें समाजवादी पार्टी के किसी भी नेता को छोड़कर विपक्षी दलों के बड़े नेता शामिल हुए थे।