27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव लखनऊ में शुरू करने जा रहे अपना बड़ा बिजेनस

अखिलेश यादव लखनऊ में शुरू करने जा रहे अपना बड़ा बिजेनस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 3 Jul 2018, 3:58 PM IST

akhilesh yadav

अखिलेश यादव लखनऊ में शुरू करने जा रहे अपना बड़ा बिजेनस

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अब राजनीति के साथ- साथ बिजनेस में भी अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं। जी हां अखिलेश यादव अब बिजनेस पार्टनरशिप कर अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ के हजरतगंज इलाके में ए-विक्रमादित्य मार्ग पर हेरिटेज होटल का निर्माण कराने के लिए अनुमति मांगी हैं। वे अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ मिलकर ये कदम उठाने जा रहे हैं।

व्यवसाय के क्षेत्र में कूदे

अखिलेश यादव ने हर मोर्चे पर अपनी छाप छोड़ी और उम्र के हिसाब से बड़े कीर्तिमान रचे। राजनीति के साथ-साथ अब बिजनेस के तरफ धीरे-धीरे रुख कर रहे है। अखिलेश यादव ने लेक निर्माण विभाग से होटल बनवाने की अनुमति मांगी है।

यह भी पढ़ें- अगर आपका नाम शुरू है इम अक्षरों से तो हो जाए तोड़ा सावधान.. आपके लिए आने वाली एेसी खबर

यह भी पढ़ें- भाजपा के इस नेता की सड़क दुर्घटना में हालत खराब, कई लोग हुए घायल, गनर घायल

यह भी पढ़ें- एक महीने पहले लड़के के साथ कई रातों तक लड़की...जब मिली तो घर वालों ने उसके साथ...प्रेमी को पता चला तो

हिबिस्कस हेरिटेज नाम से खोलेंगे होटल

1-ए विक्रमादित्य मार्ग का भूखंड अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ मिलकर खरीदा था। खबरों के मुताबिक अब वे इस जमीन पर एक हिबिस्कस हेरिटेज (HIBISCUS HERITAGE) नाम से होटल खोलने जा रहे है। इसके लिए अखिलेश ने लखनऊ विकास प्राधिकरण से मैप के लिए अप्लाई किया है। एलडीए की आपत्ति के बाद संशोधित मैप भी जमा कर दिया है।

बता दें कि अखिलेश यादव ने 1-ए विक्रमादित्य में साल 2005 में ये जमीन खरीदी थी। ये जमीन उज्ज्वला रामनाथ पत्नी स्व. कमल रामनाथ से अखिलेश यादव ने करीब 39 लाख रुपए में खरीदी थी। इस समय इस जमीन की कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है।