27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्सप्रेस-वे पर 72 घंटे पड़े भारी, इन हादसों से सहमा जनमानस

एक्सप्रेस-वे पर 72 घंटे पड़े भारी, इन हादसों से सहमा जनमानस
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कन्नौज

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 3 Jul 2018, 2:26 PM IST

accident

एक्सप्रेस-वे पर 72 घंटे पड़े भारी, इन हादसों से सहमा जनमानस

कन्नौज. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटनाएं बंद होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। यहां एक फिर एक हादसा हुआ। जिसमें एक महिला की मौत हो गयी और पति व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तालग्राम क्षेत्र की है, जहां कन्टेनर में पीछे से एक कार टकरा गई। कार में सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पति व बेटा गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को तिरवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिवार पटना निवासी है। जो दिल्ली से शादी समारोह में शामिल होकर पटना के लिए लौट रहे थे।


आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कन्नौज के कस्वा तालग्राम क्षेत्र के ग्राम मछियां के समीप लखनऊ की ओर जा रही कार डिवाइडर से टकराती हुई ट्रक से टकरा गई। कार सवार ज्योति कुंड अपार्टमेंट राजेन्द्र नगर पटना निवासी चालीस वर्षीय बीनू पत्नी सोनू की मौके पर मौत हो गई। मृतक बीनू का पति सोनू व पुत्र अभिषेक गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची कोतवाली गुरसहायगंज पुलिस ने कार को एक्सप्रेस वे से हटाकर रास्ता साफ़ कराया ।

72 घंटे में हुए यह भी हादसे


हादसा 1 - आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सकरावा चौकी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बारिश के चलते अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार चला रहे अधिवक्ता समेत उनकी पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सैफई मिनी पीजीआई ले जाया गया। गोमती नगर विकास खंड लखनऊ निवासी राहुल शुक्ला (42) इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपर मुख्य शासकीय अधिवक्ता हैं। वह अपनी पत्नी शुभी शुक्ला (40), पुत्र अंबुज उर्फ सनी (13) और पुत्री जाह्नवी (7) के साथ कार से आगरा से लखनऊ जा रहे थे। कार राहुल खुद चला रहे थे। शुक्रवार देर रात यह लोग आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सकरावा के पास पहुंचे कि तभी बारिश के कारण सड़क पर भरा पानी अचानक उनकी कार के शीशे पर आ गया। सामने कुछ न दिखाई देने से कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में अधिवक्ता, उनकी पत्नी व दोनों बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना होते ही यूपी 100 और हाईवे एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

हादसा 2 - आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तालग्राम बेहटा के पास तेज रफ्तार 18 ***** ट्रक के चालक को झपकी आ गई। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ता हुआ सड़क के नीचे गिरकर पलट गया। हादसे में चालक व खलासी घायल हो गए। एनसीसी पेट्रोलिंग टीम ने सीएचसी भर्ती कराया। राजस्थान जयपुर थाना शाहपुरा कैंट शहर निवासी ट्रक चालक राजेंद्र कुमार रोलानिया पुत्र साधूराम सिंह, थाना शाहपुरा चकरपुर निवासी हेल्पर मुकेश कुमार के साथ अपने भाई राम सिंह रोलानिया के ट्रक पर बिहार पुरनिया से मक्का लादकर गुजरात जा रहे थे। रविवार सुबह पांच बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बेहटा भीकमपुर सहनी के समीप पहुंचते ही चालक को झपकी आ गई। इससे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बीच डिवाइडर को लगभग 50 मीटर तक तोड़ता हुआ विपरीत दिशा में एक्सप्रेस-वे से कई फुट नीचे गिरकर पलट गया। हादसे में चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही एनसीसी पेट्रोलिंग इंचार्ज राजेंद्र सिंह, प्रदीप, कैलाश, नीरज ने मौके पर पहुंचकर ट्रक का शीशा तोड़ा और दोनों घायलों को बाहर निकाला। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया।

हादसा 3 - कन्नौज के ठठिया क्षेत्र में आज आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे यहां दौलतपुर गांव के सामने अलीगंज, एटा से भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर तथा उनका गनर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। कार चालक अंकुर निवासी अगौनापुर कोतवाली अलीगंज ने बताया कि अचानक बारिश होने लगी। कुछ दिखाई नहीं पडऩे से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। विधायक सत्यपाल सिंह को मामूली चोटें आई। जिसे पीआरवी 1645 के कर्मियों ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया। विधायक सत्यपाल सिंह राठौड़ आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ एक बैठक में शिरकत करने जा रहे थे। उनके साथ में कोतवाली अलीगंज के हृदयपुर निवासी महेंद्र प्रताप सिंह भी थे। कोतवाली एटा में तैनात एचसीपी राजपाल सिंह भी घायल हो गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

कन्नौज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग