2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस बड़े मुद्दे पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, राजबब्बर ने भी कह दी बड़ी बात

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत पूरे विपक्ष ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा है...

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Jun 09, 2018

 Akhilesh Yadav rajbabar

इस बड़े मुद्दे पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, राजबब्बर ने भी कह दी बड़ी बात

लखनऊ. प्रमुख सचिव शशि प्रकाश पर रिश्वत का आरोप वाला अभिषेक गुप्ता अपने बयान से मुकर गया है। उसके नाना ने माफीनामा देते हुए कहा कि बच्चे की नासमझी को माफ किया जाये। माफीनामा के बाद पुलिस ने भले ही अभिषेक गुप्ता को हिरासत से रिहा कर दिया है, लेकिन मामले में राजनीति तेज हो गई। समाजवादी पार्टी समेत पूरे विपक्ष ने मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव पर लगे आरोपों की सीबीआई जांच होनी चाहिये, ताकि सच जनता के सामने आये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय के बड़े अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। ऐसे में इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिये। सपा प्रमुख ने कहा कि आश्चर्य है कि शिकायतकर्ता पर कार्रवाई तो हुई है, लेकिन जिस अफसर पर गंभीर आरोप लगे, उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पूरी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त : अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि पूरी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। भाजपा के विधायक भी सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की जैसी कहानियां सुनने को मिल रही हैं, वैसी पहले कभी सुनने को नहीं सुनी। भाजपा नेता गांवों में जा रहे हैं तो वहां भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही हैं। सरकार यह भी जानकारी सार्वजनिक करे कि भ्रष्टाचार निवारण के लिये खोले गये पोर्टल पर अब तक कितनी शिकायतें आईं।

राजबब्बर ने उठाये सवाल
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदितत्यनाथ जी की प्रतिक्रिया का इंतजार है। लेकिन अजीब बात है कि कानून तो व्हिसलब्लोअर की सुरक्षा देता है। इस मामले में सुरक्षा देने वाले को ही क्यों गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं कांग्रेस एमएलसी वह विधान परिषद में दल नेता दीपक सिंह ने योगी सरकार पर भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

संजय सिंह बोले हो निष्पक्ष जांच
आम आदमी पार्टी से सांसद संजय सिंह ने मामले में सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिकायतकर्ता के पीछे ही पुलिस लगा दी है।