
Patrika KeyNote 2018: आरक्षण को लेकर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा मंत्र, बीजेपी काे दी ये सलाह
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजाधानी लखनऊ में आयाेजित विचाराें के महाकुंभ पत्रिका की-नाेट 2018 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आैर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आरक्षण पर देश की राजनीतिक पार्टियाें काे एक बड़ा मंत्र दे गए। अखिलेश यादव यहां विचाराें के महाकुंभ काे संबाेधित कर रहे थे आैर संबाेधन के बाद शुरू हुए प्रश्नकाल में एक युवा ने उनसे आरक्षण पर सवाल किया ताे उन्हाेंने कहा कि आज आधार आरक्षण की लड़ाई खत्म करने का बड़ा जरिया बन सकता है। अखिलेश ने मंत्र देते हुए कहा कि आज आधार से सभी काे जाेड़ दिया गया है। सरकार आधार से जनगणना कर ले आैर जितनी जिसकी जनसंख्या है उसी के मुताबिक अलग-अलग आरक्षण दे दे, ताे हालात सुधर जाएंगे। एेसा करने से किसी जाति का दूसरे जाति के अभ्यर्थी से कंपीटिशन नहीं हाेगा, राठाैर का राठैर से, यादव का यादव से आैर अन्य जातियाें का अन्य जातियाें से ही कंपीटिशन रहेगा।
आधार से जोड़ दे सरकार
यह मंत्र देते हुए अखिलेश यादव ने इस मंत्र की जरूरत भी बताई आैर कहा कि, आरक्षण का मूल समानता हैं आैर आरक्षण पर हल्ला समानता की लड़ाई है। जब तक सभी काे हक आैर सम्मान नहीं मिलेगा तब तक यह झगड़ा चलता रहेगा आैर राजनीतिक पार्टियां इसे उठाती रहेंगी। आज सब कुछ आधार से जुड़ गया है। बैंक खाते से लेकर रजिस्ट्री आैर माेबाईल फाेन से लेकर शापिंग। एेसे में, मैं चाहता हूं कि सरकार हमें भी आधार से जाेड़ दे आैर सभी काे प्राथमिक सुविधाएं दे दे। एेसा करने से आरक्षण की समस्या का हल हाे सकता है। अपने इस सुझाव काे आैर अधिक विस्तार देते हुए उन्हाेंने कहा कि, देश काे उलझाने से देश उलझेगा अगर देश काे सुलझाना चाहाेगे ताे देश सुलझेगा। बाेले कि, भाजपा ने सब कुछ आधार से जाेड़ लिया, यूपी में जातीय आधार पर सरकार बना ली। भाजपा ने कहा था कि सब कुछ यादव ले गए। हम क्याें किसी से नफरत करें, हमने कभी माैर्य काे कहा कि, माैर्य लाेगाें ने कुछ छीन लिया। प्रधानमंत्री आए आैर बाेले कि यूपी में कॉपियां बदल जाती हैं, कब्रिस्तानाें पर बाेला लेकिन हम किसी से कुछ भी छीनना नहीं चाहते। हम ताे यह कहना चाहते हैं कि, सभी काे गिन लाे आैर आबादी के हिसाब से आरक्षण दे दाे। इस तरह अपनी बात रखते हुए यूपी के पूर्व सीएम ने भाजपा काे निशाने पर लिया आैर कहा कि, भाजपा ने कभी गुर्जर लाेगाें काे भड़का दिया कि आरक्षण देंगे ताे कभी पाटिदार लाेगाें काे कहा कि आरक्षण दे देंगे, एेसा कहकर भाजपा ने देश में आग लगा दी आरक्षण के नाम पर। अखिलेश बाेले कि हम समाजवादी लाेग शांति चाहते हैं। राठाैर समाज साेचता है कि उनका हक छीना जा रहा है, इसी तरह से किसी अन्य जाति के लाेग साेचते हैं कि उनका हक छीना जा रहा है, इसलिए हम कह रहे हैं कि आपके पास आधार है ताे हमे गिन लाे आैर उसी के मुताबिक आरक्षण दे दाे, फिर काेई झगड़ा ही रहेगा, सीधे ताैर पर राठाैर का राठाैर से पाटिदार का पाटिदार से आैर यादव का यादव से कंपीटिशन हाेगा किसी का अन्य बिरादरी से कंपीटिशन नहीं हाेगा।
इस सवाल का जवाब ना देकर भी भाजपा पर ली चुटकी
अखिलेश यादव अपने जिस अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं उन्हाेंने अपना वह अंदाज भी दिखाया। संबाेधन के बाद एक व्यक्ति ने उनसे यह सवाल पूछ लिया कि गठबंधन सीटाें का आरक्षण किस प्रकार से हाेगा। इस सवाल पर अखिलेश जवाब नहीं दे पाए ताे उन्हाेंने यह प्रश्न भाजपा के सिर फाेड़ दिया आैर कहा कि इस सवाल का जवाब हम नहीं देंगे क्याेंकि अगर इस सवाज का जवाब हमने अभी दे दिया ताे भाजपा वाले जान जाएंगे।
देश के लिए कही ये बड़ी बात
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के मंच पर आने से पहले इंटरनेशल विषयाें पर बात चल रही थी। मुख्य रूप से पड़ाेसी देशाें आैर सीमाआें पर हाेने वाले तनाव के बारे में में चर्चा हाे रही थी। इस पर अखिलेश यादव डा. राम मनाेहर लाेहिया का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी कभी झगड़े के पक्ष में नहीं रही। डा. लाेहिया हमेशा कहते रहे कि हमारे संबंध पड़ाेसी देशाें से अच्छे हाेने चाहिए। अगर पड़ाेसी देशाें से संबंध अच्छे हाेंगे यह देश के विकास में सहायक साबित हाेंगे। उन्हाेंने एक उदाहरण पेश करते हुए कहा कि, दूसरे विश्व युद्ध में जाे देश खत्म हाे गए थे आज वह दाेबारा से अपने पैराें पर खड़े हाे गए। इनमें कई एेसे देश हैं जाे शून्य से शुरु हुए थे आैर आज उन्हाेंने ना केवल अपना इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया है बल्कि अपनी सीमाएं भी सुरक्षित कर ली हैं। एेसे में हमें यह साेचना हाेगा कि हम कहां खड़े हैं? एेसे में हमें यानि भारतीयाें काे अपनी समीक्षा करनी हाेगी कि आज हम कहा हैं। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि आज हमारे देश के प्रधानमंत्री 47 देशाें में जा चुके हैं लेकिन एक देश नहीं बता सकते जहां किसान आत्महत्या कर ररहे हाें।
यह भी पढ़ें: Patrika KeyNote 2018 में बोले दिनेश शर्मा , संस्कृत विद्यालयों के साथ आधुनिक शिक्षा से जुड़ेंगे मदरसे
यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें : योगी संत हैं और सच्चाई पर चलने के साथ राजनीति का भी ध्यान रखना होता है : गुलाब कोठारी
Updated on:
07 Apr 2018 03:43 pm
Published on:
07 Apr 2018 03:38 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
