27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Public Examinations Amendment Bill: ‘युवाओं की जागरूकता सरकार के लिए चुनौती बन गई’, अखिलेश का सरकार पर तंज

Akhilesh Yadav On Public Examinations Amendment Bill 2026: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद से शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है और युवाओं को लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Aman Pandey

Jul 27, 2026

Akhilesh Yadav daughter Aditi case

Akhilesh Yadav daughter Aditi case : अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, PC- ANI

Public Examinations Amendment Bill 2026: लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (अनफेयर मीन्स की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किए जाने से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं और छात्रों की जागरूकता को चुनौती नहीं देनी चाहिए।

मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि इस समय सरकार कई जगह छात्रों और युवाओं पर मुकदमे दर्ज कर रही है। सरकार को जागरूकता को चुनौती नहीं देनी चाहिए। अब यही जागरूकता सरकार के लिए चुनौती बन गई है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों के नेता बैठकर आगे की रणनीति तय करेंगे।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि शिक्षा और परीक्षाओं का संघर्ष बहुत बड़ा है। भाजपा के सत्ता में आने के बाद से शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद किया गया है। एक बार फिर मैं युवाओं के मनोबल और उनकी जागरूकता को बधाई देना चाहता हूं। यह सरकार उनकी जागरूकता को चुनौती नहीं दे सकती।

परीक्षा सुधारों के लिए नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में हाई-पावर्ड टास्क फोर्स के गठन पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार आज टास्क फोर्स क्यों बना रही है? 2014 में ही क्यों नहीं बनाई गई? अगर उस समय यह कदम उठाया गया होता तो देश और तेजी से विकसित हो गया होता।"

वहीं, 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी द्वारा समाजवादी पार्टी को गठबंधन का प्रस्ताव दिए जाने पर अखिलेश यादव ने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा, "किसी से लड़ने की जरूरत नहीं है। हम अब तक जिस रास्ते पर चलते आए हैं, उसी रास्ते पर आगे भी चलते रहेंगे।"

बता दें कि केंद्र सरकार लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (अनफेयर मीन्स की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पेश करने जा रही है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह इस विधेयक को सदन में पेश करेंगे। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली अन्य अनियमितताओं पर और अधिक सख्ती से रोक लगाना तथा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करना है।