28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर साधा निशाना, बिजली आपूर्ति को लेकर दिया बड़ा बयान

प्रदेश में लगातार हो रही बिजली संकट की समस्या को लेकर समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर हमला किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 29 Jun 2018, 8:44 PM IST

akhilesh yadav

अखिलेश यादव

लखनऊ. प्रदेश में लगातार हो रही बिजली संकट की समस्या को लेकर समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर हमला किया है। अखिलेश ने कहा है कि भाजपा जनता की समस्या को निपटाने की बजाए उल्टा उनका उत्पीड़न कर रही है। झूठी बयानबाजी से भाजपा सरकार अपना काम चला रही है। प्रदेश में बिजली का संकट गहराता जा रहा है। रोजाना लम्बी अवधि के लिए बिजली कटौती होने से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। राजधानी लखनऊ में भी लोग यह संकट झेलने को मजबूर हैं। ऐसा लगता नहीं कि जल्दी राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने बहुजनवाद-समाजवाद पर दिया बयान, तो मायवती ने दिया करारा जवाब, कर दिया बड़ा खुलासा

श्रीकांत शर्मा पर साधा निशाना-

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में बिजली व्यवस्था पटरी से पूरी तरह उतर गई है। प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास विभाग के अतिरिक्त तमाम काम हैं व्यस्त होने के लिए। इससे अधिकारी मनमानी करने के लिए स्वतंत्र हो गए हैं। बिजली चोरी और बढ़ते फाल्ट के साथ ट्रांसफार्मर फुंकने की कगार पर आ गए हैं। इनमें बढ़ोत्तरी हो गई हैं। शक्तिभवन सरकार और के एसी दफ्तरों में बैठे लोगों को आम जनता की परेशानियों से कोई वास्ता नहीं है।

सपा शासन में हुआ था ये काम-
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि सपा शासन में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए कई बिजलीघरों की स्थापना के साथ बंद पड़ी विद्युत इकाईयों को फिर से शुरू कराया था। सौर ऊर्जा के तहत मार्च 2017 तक 500 मेगावाट की सोलर परियोजनाएं स्थापित हुई थी। समाजवादी सरकार के समय ग्रामीण क्षेत्रों में 14 से 16 घंटे, शहरी क्षेत्रों में 22 से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुलभ थी। बिजली की सप्लाई 16 हजार मेगावाट तक पहुंच गई थी। लेकिन भाजपा सरकार में ऐसा कुछ नहीं हो रहा। भाजपा सरकार में न तो एक सबस्टेशन बनवाया और न ही एक यूनिट विद्युत उत्पादन हुआ।