28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बार खास होगा पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन, हो रही ये स्पेशल तैयारी

पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन होगा खास...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Jyoti Mini

•

Updated: 29 Jun 2018, 5:47 PM IST

Ex cm akhilesh yadav special bithday celebration by samajwadi party

इस बार खास होगा पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन, हो रही ये स्पेशल तैयारी

आजमगढ़. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 47वां जन्मदिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता 01 जुलाई को जिला चिकित्सालय में रक्तदान कर मनाएंगे। इसके बाद पार्टी कार्यालय पर विविध कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के बहाने पार्टी सभी को एकजुट करने का भी प्रयास करेगी।

समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। सबसे पहले सुबह 8 बजे पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचकर ब्लड बैंक में रक्तदान करेंगे और पूर्व मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना करेंगे। इसके बाद पार्टी कार्यालय पर दोपहर 12 बजे से गोष्ठी का आयोजन किया गया है। जिसमें पूर्व सीएम के व्यक्तित्व व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जाएगा।


बता दें कि, इसके पूर्व भी आखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाई रक्तदान करते रहे हैं। इस बार का कार्यक्रम इसलिए खास माना जा रहा है, क्योंकि आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव है। सपा की गुटबंदी किसी से छिपी नहीं है। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के केट की मिठास में सपाई पुराने गिले शिकवे भूल पार्टी को एक सूत्र में बांधने का प्रयास करेंगे।

input रणविजय सिंह

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग