29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2025 में CO से ASP बने अनुज चौधरी; UP ब्यूरोक्रेसी में 5 ‘धाकड़’ IPS को मिली नई जिम्मेदारी

5 Famous IPS Got New Responsibilities: अनुज चौधरी 2025 में CO से ASP बनाए गए। जानिए इस साल किन 5 'धाकड़' IPS को नई जिम्मेदारी मिली है। देखिए, पूरी लिस्ट।

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Harshul Mehra

Dec 29, 2025

anuj chaudhary became asp from co in 2025 know which 5 famous ips officers got new responsibilities

2025 में 5 'धाकड़' IPS को मिली नई जिम्मेदारी। फोटो सोर्स- फेसबुक (@Bureaucrats Magazine,VOICE of COPS”,IPS Sujeet Pandey Fans Club )

Year Ender 2025: 2026 के आने में बस अब कुछ ही दिन बचे हैं। 2025 में उत्तर प्रदेश में कई IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। बताते हैं आपको किन 5 'धाकड़' IPS को नई जिम्मेदारी मिली है?

सुजीत पांडेय, डीजी (Director General) रैंक पर प्रमोशन

उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ IPS अधिकारी सुजीत पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी मिली। सीनियर सुजीत पांडेय का प्रमोशन दिसंबर 2025 में हुआ। उन्हें पुलिस महानिदेशक (DG) के पद पर प्रमोट कर दिया गया है। अपने लंबे और प्रभावशाली सेवाकाल के दौरान सुजीत पांडेय कई अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं। वह लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

लखनऊ रेंज में 4 फरवरी 2018 से 7 जनवरी 2019 तक IG के रूप में कार्य करते हुए सुजीत पांडेय ने अपनी मजबूत प्रशासनिक क्षमता और प्रभावी कार्यशैली से अलग पहचान बनाई। इसके बाद उन्हें ADG पद पर पदोन्नत किया गया। DGP के सहायक के तौर पर जिम्मेदारी निभाने के बाद 26 अगस्त 2019 को उन्हें प्रयागराज का ADG नियुक्त किया गया था।

अपने लंबे सेवा काल में सुजीत पांडेय गाजीपुर, फतेहपुर, मैनपुरी, मऊ, मुरादाबाद, वाराणसी और बुलंदशहर जैसे जिलों में SP के पद पर तैनात रहे हैं। वर्ष 1998 में वह लखनऊ में SP सिटी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में करीब 7 सालों तक सेवा देकर कई महत्वपूर्ण मामलों में अहम भूमिका निभाई है।

दीपेश जुनेजा बने ADG अभियोजन

अक्टूबर 2025 में वरिष्ठ IPS अधिकारी दीपेश जुनेजा को एक अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) अभियोजन के पद पर नियुक्त किया गया। प्रशासनिक हलकों में दीपेश जुनेजा को एक सख्त और अनुशासित अधिकारी के तौर पर जाना जाता है। अपने लंबे सेवा कार्यकाल के दौरान वे प्रदेश में कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रह चुके हैं और हर जिम्मेदारी को मजबूती से निभाया है। बता दें कि दीपेश जुनेजा (1992 बैच, उत्तर प्रदेश कैडर) वरिष्ठ IPS अधिकारी हैं।

IPS बिनोद कुमार सिंह

IPS अधिकारी बिनोद कुमार सिंह को एक अहम अतिरिक्त जिम्मेदारी अक्टूबर 2025 में सौंपी गई। उन्हें DG (निदेशक सामान्य) CID के साथ-साथ DG साइबर क्राइम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। यह फैसला प्रदेश में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए लिया गया।

माना जा रहा है कि बिनोद कुमार सिंह के अनुभव और नेतृत्व में साइबर अपराधों की निगरानी, जांच और रोकथाम के लिए नई और प्रभावी रणनीति तैयार की जाएगी, जिससे डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। बिनोद कुमार सिंह उत्तर प्रदेश कैडर के 1994 बैच के एक वरिष्ठ अधिकारी हैं।

IPS रघुवीर लाल

IPS अधिकारी रघुवीर लाल को कानपुर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया। इससे पहले वे प्रदेश की कई अहम रेंजों में जिम्मेदारी निभा चुके हैं और प्रशासनिक अनुभव के लिए जाने जाते हैं। कानपुर जैसे संवेदनशील और औद्योगिक शहर की कमान संभालने के बाद उम्मीद की जा रही है कि उनके नेतृत्व में अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। रघुवीर लाल 1997 बैच के एक वरिष्ठ IPS अधिकारी हैं, जिन्हें अक्टूबर 2025 में कानपुर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया।

IPS तरुण गाबा

IG स्तर के वरिष्ठ अधिकारी तरुण गाबा को IG रेंज लखनऊ के साथ-साथ IG सुरक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी अक्टूबर 2025 में सौंपी गई। लखनऊ पुलिस व्यवस्था में तरुण गाबा का अनुभव और कार्यशैली पहले से ही प्रभावी मानी जाती है। उनके नेतृत्व में राजधानी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, VIP सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किए जाने की योजना है। तरुण गाबा 2001 बैच के IPS अधिकारी हैं।

2025 में CO से ASP बने अनुज चौधरी

बता दें कि अगस्त 2025 में अनुज चौधरी CO से ASP प्रमोट किए गए। हालांकि अनुज चौधरी साल 2012 में स्पोर्ट्स कोटे से PPS अधिकारी के रूप में उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में शामिल हुए थे। अपनी सख्त कार्यशैली और बेबाक बयानों के चलते वह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।

संभल हिंसा के बाद उनकी तेज और निर्णायक कार्रवाई ने उन्हें प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाई थी। कानून-व्यवस्था संभालने में उनकी सक्रिय भूमिका की काफी सराहना हुई थी।