अर्पित दास महाराज ने बताया कि अयोध्या से रानी गनेश कुंवर रामलला को ओरछा लेकर आईं थीं। आज भी मान्यता है कि दिन में भगवान राम ओरछा में रहते हैं और रात्रि विश्राम करने अयोध्या जाते हैं। अयोध्या और ओरछा दोनों ही स्थानों पर भगवान राम को लेकर समान श्रद्धा और आस्था है। अब इस छोटी दीपावली पर अयोध्या में होने जा रहे भव्य आयोजन में बुंदेलखंड और ओरछा के नाम पर भी एक दीपक जलाया जाएगा।