29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजादी के अमृत महोत्सव: योगी सरकार का नया तोहफा, स्वतंत्रता दिवस पर फ्री दिखाई जाएंगी फिल्में

आजादी के अमृत महोत्सव पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जनता को नया तोहफा दिया है। राजधानी लखनऊ के मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिल्में फ्री दिखाई जाएंगी।

2 min read
Google source verification
cinema.jpg

आजादी के अमृत महोत्सव पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जनता को नया तोहफा दिया है। राजधानी लखनऊ के मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिल्में फ्री दिखाई जाएंगी। इसके लिए लखनऊ जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं। इसके तहत राजधानी में दर्जनभर मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल में देशभक्ति की फिल्में दिखाई जाएंगी। जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा ऐसे 12 मल्टीप्लेक्स का नाम जारी किया गया है, जिनमें फ्री फिल्में दिखाई जाएंगी।

देशभक्ति की फिल्मों का होगा निशुल्क प्रदर्शन

जिलाधिकारी की तरफ से बताया गया कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 2022 पर पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनपद में संचालित मल्टीप्लेक्स में देशभक्ति फिल्मों का निशुल्क प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित है। इस के क्रम में जनपद के मल्टीप्लेक्स में जन-सामान्य के लिए हिंदी फीचर फिल्म का निशुल्क प्रदर्शन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - विदेशियों को भा रहे बनारसी गुलाबी मीनाकारी के क्राफ्ट, रक्षाबंधन पर बल्क में मिल रहा राखी का ऑफर, जानें क्या है इसमें खास

इन मल्टीप्लेक्स में देख सकते हैं फिल्में

- आईनॉक्स उमराव, निशातगंज
- आईनॉक्स रिवरसाइट, गोमतीनगर
- आईनॉक्स फिनिक्स प्लासियो, गोमतीनगर एक्स
- आईनॉक्स काउन, फैजाबाद रोड, चिनहट
- आईनॉक्स गार्डन गलेरिया, तेलीबाग
- पीवीआर फिनिक्स, आलमबाग

यह भी पढ़ें - कश्मीरी पंडितों को लेकर अपनी ही सरकार पर भड़के वरुण गांधी, बोले...रोक दिया गया है वेतन
- पीवीआर, सहारागंज
- सिनेपोलिस फन रिपब्लिक, गोमतीनगर
- सिनेपालिस, वन अवध गोमतीनगर
- वेद मल्टीप्लेक्स, गोमतीनगर
- कृष्णा कार्निदाल, आलमबाग

इन सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी 'रॉकेट्री'

फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' फेम आर. माधवन की हालिया रिलीज फ़िल्म 'रॉकेट्री' दिखाई जाएगी। जिन सिनेमाघरों में फ़िल्म लगेगी, उसमें आलमबाग स्थित पीवीआर फिनिक्स में दिखाई जाएगी।