लखनऊ के बादशाहनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को मेट्रो पकड़ने के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। आने वाले समय में इस रेलवे स्टेशन को बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन से कनेक्ट किया जाएगा। इस परियोजना का हिस्सा 'अमृत भारत स्टेशन योजना' है, जिसके तहत बादशाहनगर रेलवे स्टेशन का विकास किया जा रहा है।