Railway Time Table: लखनऊ के गोमतीनगर से हावड़ा के लिए समर स्पेशल ट्रेन शनिवार को शुरू की जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने जानकारी दी कि 05186 गोमतीनगर-हावड़ा समर स्पेशल ट्रेन रविवार को गोमतीनगर से 17:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, झाझा, जसीडीह, चितरंजन, आसनसोल, बर्द्धमान होते हुए अगले दिन 15:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इस समर स्पेशल ट्रेन में 12 स्लीपर, दो जनरल, एक साधारण कुर्सीयान और दो एसएलआरडी समेत कुल 17 कोच होंगे। यह ट्रेन सिर्फ गोमतीनगर से हावड़ा के लिए एकल यात्रा के लिए संचालित होगी।