11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health Weather Update:ठंड के मौसम में गर्म पानी के साथ खाएं ये चीजें, हमेशा बीमारियों से रहेंगे दूर

सर्दियों में रखे अपने परिवार का खास ध्यान  

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Dec 18, 2021

Health Weather Update:ठंड के मौसम में गर्म पानी के साथ खाएं ये चीजें, हमेशा बीमारियों से रहेंगे दूर

Health Weather Update:ठंड के मौसम में गर्म पानी के साथ खाएं ये चीजें, हमेशा बीमारियों से रहेंगे दूर

लखनऊ ,सर्दियों के मौसम में गर्म और गुनगुने पानी का लाभ बहुत कम लोग जानते हैं। डॉ शीला ने बतायाकि गर्म पानी के साथ हल्दी मिलाकर पीने से आप अपने शरीर को अंदर से स्ट्रोंग बना सकते हैं। हल्दी और गर्म पानी सेहत को कई फायदे पहुंचाता हैं। गर्म पानी में हल्दी मिलाकर पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है।

इसे भी पढ़े: आईपीएल 2022 : गंभीर को लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने बनाया अपना मेंटर

> गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने के बारे में आपने अक्सर सुना होगा। दरअसल गर्म पानी में नींबू के रस को मिलाकर पीने से आप कई बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। इससे आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। विटामिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक होता है। इसके अलावा अगर आप वजन कम करना चाहते है तो सुबह की शुरूआत इस सुपर ड्रिंक के साथ कर सकते हैं।

> सर्दियों में गर्म पानी के साथ शहद का सेवन काफी फायदेमंद होता है। ये आपके वजन को तो नियंत्रित रखता ही है साथ ही इसके सेवन से आप बीमारियों से दूर रह सकते हैं। आपके स्वास्थ्य के लिए गर्म पानी में शहद मिलाकर पीना बेहद लाभकारी है।

> गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यदि पाचन से संबधित किसी समस्या से परेशान है, तो गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन करने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

इसे भी पढ़े: सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र लखनऊ की 15 हजार से अधिक महिलाओं का होगा सम्मान