लखनऊ. पारिवारिक कलह के बीच समाजवादी पार्टी का दो धड़ों में बंटना लगभग तय माना जा रहा है। टिकट पर असमंजस और सुरक्षित भविष्य की तलाश में सपा नेताओं में भगदड़ का माहौल है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो सपा में पहले चाचा-भतीजे फिर बाप-बेटे में छिड़ी वर्चस्व की जंग के बीच सपा नेताओं को अपना भविष्य पिसता नजर आ रहा है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि अखिलेश के खेमे में जाएं या मुलायम-शिवपाल के। इसलिए जिसे जैसे ही मौका मिलता है, दूसरे दल में शामिल हो जाता है।