3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video Viral: भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह ने कहा, ‘लड़कियों को यूं न पटाया करो’

भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का नया गाना 'लड़कियों को यूं ना पटाया करो' रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Nitish Pandey

Feb 05, 2022

akshra.jpg

भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का नया म्यूजिक एल्बम से धमाल मचाए हुए हैं। अक्षरा सिंह का अब नया गाना ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में एक बार फिर अक्षरा लड़कियों का प्रतिनिधित्व करते नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह के इस रोमांटिक गाने में उनकी खूबसूरत आवाज को खूब पसंद भी किया जा रहा है। अक्षरा का यह गाना उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसके साथ ही अक्षरा इस गाने के माध्यं से लड़कियों को सीख देती हुई दिखाई दे रही हैं।

एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा ने अपने गाने ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ को लेकर कहा है कि यह गाना सबको पसंद आएगा। अक्षरा सिंह के गाने ‘पानी-पानी’ गाने की सफलता के बाद बॉलीवुड में भी उनकी एंट्री हो चुकी है।

यह भी पढ़ें : भोजपुरी फ़िल्म रोटी का ट्रेलर रिलीज, कुणाल तिवारी और काजल यादव ने दिखाया एक्टिंग का जलवा

आपको बता दें कि बीते दिनों अक्षरा ने टिप्स के ऑनर गिरीश कुमार और सारेगामा म्यूजिक के सीएमडी विक्रम मेहरा से मुलाकात की थी, जिसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि वे जल्द ही बॉलीवुड म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी। अक्षरा बिग बॉस के बाद से लगातार सोशल मीडिया पर भी छाई हुई हैं।

यह भी पढ़ें : प्रदीप पांडेय चिंटू की मेमसाब नंबर 1 ने दिखाया अपना दम, पहले सप्ताह में ही मिला 73% दर्शकों का प्यार

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी समय-समय पर अच्छे म्यूजिक वीडियो लेकर आती रहती हैं, जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। इसी कड़ी में गाना ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ है, जिसे अक्षरा ने अपनी आवाज दी है और इसमें एक्टिंग भी किया है।

Story Loader