30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोजपुरी के शो-मैन प्रदीप के शर्मा की आशिकी का गाना तू ही आशिकी रिलीज होते ही हुआ वायरल

गाने में स्वर दिया है खेसारी लाल यादव और स्निग्धा सरकार ने। गीत लिखा है गीतकार स्व. श्याम देहाती ने, जिसे संगीत से सजाया है संगीतकार ओम झा ने।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Nitish Pandey

Jan 31, 2022

bhojpuri_khesari.jpg

भोजपुरी सिनेमा के शो मैन फिल्म निर्माता प्रदीप के शर्मा ने भोजपुरी इंडस्ट्री एवं सिनेप्रेमियों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए एक से बढ़कर एक बेहतरीन भोजपुरी फिल्मों का निर्माण करते रहते हैं। सुपरहिट फिल्में डमरू, राज तिलक, लिट्टी चोखा जहां रिलीज हो चुकी हैं, वहीं फिल्म आशिकी रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा सबका बाप अंगूठा छाप का शूटिंग पूरी होने के बाद फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क जोर शोर से पूर्ण किया जा रहा है, ताकि जल्द ही रिलीज किया जा सके।

बात करें भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे, श्रुति राव स्टारर अपकमिंग भोजपुरी फ़िल्म आशिकी का तो पिछले दिनों इस फिल्म का जबरदस्त गाना ‘मन मगन मगन’ रिलीज किया गया था। जिसे खेसारी लाल यादव और तनु वेड्स मनु फेम सिंगर स्वाति शर्मा ने गाया था। गाने में जहां खेसारी लाल और कोस्टार संग नशेड़ी बने धुआं उड़ा दिख रहे हैं। तो वही स्वाति शर्मा की आवाज ने गाने में चार चांद लगाया है।

यह भी पढ़ें : दरदिया बड़ा तंग कइले बा' में नीलम गिरी के एक्सप्रेशन्स ने दर्शकों का दिल लूटा

अब तक इस सांग की आग दर्शकों के दिलों में बुझी भी नहीं थी और निर्माता प्रदीप के शर्मा ने अपनी फिल्म का एक और जबरदस्त सांग तू ही आशिकी रिलीज कर दिया हैं। जो कि रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है। जिसे स्वर दिया है खेसारी लाल यादव और स्निग्धा सरकार ने। गीत लिखा है गीतकार स्व. श्याम देहाती ने, जिसे संगीत से सजाया है संगीतकार ओम झा ने।

बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. कृत एंड आरडीसी मीडिया और दुर्गाराम चौधरी कृत भोजपुरी फिल्म आशिकी के निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं। निर्देशक पराग पाटिल हैं। कहानी खेसारी लाल यादव की है। फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। सह-निर्माता अनीता शर्मा, पदम सिंह हैं। छायांकन आर.आर. प्रिंस, संकलन कोमल वर्मा, एक्शन हीरा यादव, नृत्य कानू मुखर्जी, कला विजय श्रीवास्तव का है। पोस्ट प्रोडक्शन ऑडियो लैब में किया गया है। डीआई और वीएफएक्स रिफ्लेक्शन पिक्चर्स, बैकग्राउंड म्यूजिक असलम सुरुति ने किया है। म्यूजिक एंटर10 रंगीला के पास है।

यह भी पढ़ें : Bhojpuri Song 'भतार पटिदार संगे पियवा रे माई' ने उड़ाया गर्दा, जबरदस्त है Samar Singh और Akanksha Dubey की कैमिस्ट्री

फिल्म में मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे, श्रुति राव, कुणाल सिंह, प्रीति सिंह, प्रकाश जैस, पप्पू यादव आदि हैं। प्रदीप के शर्मा ने कहा कि हमारी फिल्म आशिकी बहुत ही धमाकेदार होने वाली है इसलिए हम एक एक सांग रिलीज करके दर्शकों के बीच उत्साह बनाए रखना चाहते हैं। जिससे दर्शक खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे और श्रुति राव की तिकड़ी को जब पर्दे पर देखे तो खुशी से झूम उठे।