14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब पहले की तरह हर महीने नहीं जमा करना पड़ेगा बिजली का बिल, झंझट खत्म, विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को दी ये बड़ी राहत

(Bijli Ka Bill) उत्तर प्रदेश के सभी विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Apr 16, 2021

अब पहले की तरह हर महीने नहीं जमा करना पड़ेगा बिजली का बिल, सारा झंझट खत्म, विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को दी ये बड़ी राहत

अब पहले की तरह हर महीने नहीं जमा करना पड़ेगा बिजली का बिल, सारा झंझट खत्म, विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को दी ये बड़ी राहत

लखनऊ. (Bijli Ka Bill) उत्तर प्रदेश के सभी विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें घंटों लाइन में खड़े होकर बिजली बिल जमा करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि विद्युत विभाग लखनऊ और पीलीभीत जिले में पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद अब पूरे प्रदेश में नई शुरुआत करने जा रहा है। जिसके अंतर्गत अब मीटर रीडर के जरिये अपने घर पर ही बिजली के बिल का भुगतान किया जा सकेगा। जिससे बिजली उपभोक्ताओं का कीमती समय भी काफी बचेगा। दरअसल पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू हुई इस पहल को लेकर लोगों का अच्छा रुझान देखने को मिला। इससे विभाग को राजस्व में भी बढ़ावा मिला। साथ ही लोगोंका भी समय बचा। जानकारी के मुताबिक पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद अब जल्द ही इस योजना को पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

पूरे प्रदेश में होगा लागू

विद्युत विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यूपी के मध्यांचल विद्युत निगम ने लखनऊ और पीलीभीत जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तहत ये योजना शुरू की थी। मीटर रीडर ही अब ऑनलाइन बिल जमा कर घर पर ही रसीद दे देगा। अभी ये योजना शहरी उपभोक्ताओं के लिए है और अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। जल्द ही इसे पूरे प्रदेश में भी लागू कर दिया जाएगा।

समय की काफी बचत

वहीं लखनऊ के जानकीपुरम निवासी एक बिजली उपभोक्ता ने बताया कि अभी तक बिजली बिल मिलने के बाद लंबी लाइन लगाकर उसे जमा करना होता था। जिसके चलते लाइन में खड़े-खड़े घंटों खराब होते थे। कभी-कभी कनेक्टिविटी न होने की वजह से भी बिल नहीं जमा हो पाता था। जिसके चलते कई बार बिजली ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब इस योजना से लाइन और कनेक्टिविटी से छुटकारा मिल गया है और हम लोग अपने घर में ही तुरंत बिल का जमा कर दे रहे हैं। जिससे हमारा समय भी काफी बच रहा है।

यह भी पढ़ें: सिर्फ 9 रुपए में मिलेगा घरेलू LPG गैस सिलेंडर, 30 अप्रैल से पहले करें बुक

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग