22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा अध्यक्ष ने जारी की कैंडिडेट लिस्ट तो मच गया हड़कंप, कार्यकर्ताओं ने कहा ये क्या किया

लेकिन जब यह सूची जारी हुई तब पूरे भाजपा में हड़कंप मच गया, उम्मीदवारों ने कहा खोदा पहाड़ निकली चुहिया।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Nov 04, 2017

up nikay chubnav 2017

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2017 की लिस्ट जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय की ओर से जारी लिस्ट में आगरा की सात, कासगंज की सात, बदायूं की 13, हाथरस की सात सीटों पर नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए पार्टी ने अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। लेकिन जब यह सूची जारी हुई तब पूरी भारतीय जनता पार्टी में हड़कंप मच गया। उम्मीदवारों ने कहा कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया। लंबे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी, लेकिन भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने जो सूची जारी की है। उसमें सिर्फ पार्षदों के नाम घोषित किए गए हैं, जबकि मेयर की लिस्ट अभी आनी बाकी है।

आगरा
पिनाहट- शकुंतला देवी गुप्ता
फतेहाबाद- आशा चक
खैरागढ़- कृष्णा गर्ग
जगनेर- मुन्ना लाल अग्रवाल
किरावली- राजकुमारी

बदायूं
उसावां- पुष्पा देवी
उसैहत- आशा देवी
अलापुर- दुर्गावती सागर
गुलड़िया- प्रतिभा पटेल
कछला- राजेश कुमार सिंह
कुंवरगांव- अजीत सिंह उर्फ मिक्की
सैदपुर- महजबीन बेगम
मुंडिया- वंदना मिश्रा
फैजगंज- विजेंद्रपाल
रूदायन- अनूप सिंह

कासगंज
अमांपुर- अखिलेश कुमार गुप्ता
सहावर- खुशबू गुप्ता
सिढ़पुरा- कंचन गुप्ता
बिलराम- कुसुम देवी
पटियाली- माधुरी देवी
मरगैन- नजमा बेगम
मोहनपुर- राम किशोर शाक्य

हाथरस
सासनी- लालता प्रसाद
मुरसान- गिर्राज किशोर शर्मा
मेण्डू- संजीव गुप्ता
हसायन- वेदवती
पुरदिलनगर- रामवती
सहपऊ- धीरज सिसौदिया
सादाबाद- रविकान्त अग्रवाल

भाजपा की फाइनल लिस्ट का इंतजार

भाजपा से पहले सपा ने अपने कई प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है तो वहीं कांग्रेस ने पहले चरण में होने वाले चुनावों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनके अलावा बसपा ने कुछ ही स्थानों पर प्रत्याशी उतारने का मन बनाया है। इस बार आम आदमी पार्टी भी यूपी के निकाय चुनाव में उतरकर अपनी राजनैतिक जमीन की हकीकत जानना चाहती है। फिलहाल इस वक्त की सबसे मजबूत और सत्ताधारी पार्टी भाजपा के हर एक कदम पर सबकी नजर है और निकाय चुनावों को लेकर काफी उत्सुकता भी। जाहिर है इस निकाय चुनाव के बाद सीधे 2019 का लोकसभा चुनाव ही उत्तर प्रदेश में होना है और ऐसे में पार्टी निकाय चुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन कर योगी सरकार के 6 माह से अधिक के कार्यकाल पर जनता के भरोसे की मोहर लगाकर विपक्षियों को फिर से चित करना चाहती है।