1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘जो खुद कभी छात्र नहीं रहे, वे क्या समझेंगे छात्रों का दर्द!’ प्रयागराज आ रहे राहुल गांधी पर बीजेपी का तंज

Rahul Gandhi: 8 अगस्त को प्रयागराज में पेपर लीक और शिक्षा से जुड़े घोटालों को लेकर राहुल गांधी की छात्रों के साथ बातचीत पर बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि जो लोग खुद कभी छात्र नहीं रहे, वे छात्रों का दर्द नहीं समझ सकते।
2 min read
Google source verification
Dinesh Sharma

बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा फोटो सोर्स-IANS

BJP MP Dinesh Sharma On Rahul Gandhi Prayagraj Visit: पेपर लीक और शिक्षा से जुड़े घोटालों को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों के साथ बातचीत करने आ आएंगे। राहुल गांधी के छात्रों के साथ संवाद से पहले भारतीय जनता पार्टी ने तीखा हमला बोला है। लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि जो लोग खुद कभी छात्र नहीं रहे, वे छात्रों का दर्द नहीं समझ सकते। जिस तरह से उन्होंने अपनी बात कहने के लिए बदतमीजी का तरीका अपनाया है, वह सही नहीं है। वे एक राजनेता और विपक्ष के सम्मानित नेता हैं, उन्हें अपनी लड़ाई नीतियों और सिद्धांतों के आधार पर लड़नी चाहिए।

पप्पू यादव के भगवा कपड़े पहनने की निंदा

राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर संसद में विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के भगवा कपड़े पहनने पर बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। दिनेश शर्मा ने कहा कि संसद भवन के अंदर सांसद की यह हरकत न सिर्फ निंदनीय है, बल्कि संसदीय परंपराओं का उल्लंघन भी है। संसद एक पवित्र जगह है जहाँ लोकतांत्रिक मूल्यों और परंपराओं का सम्मान किया जाता है। साधु के कपड़े पहनकर, वहां खड़े होकर और लाल टोपी पहनकर, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के सदस्य पिटने का नाटक कर रहे थे।

1.5 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया

आपको बता दें कि राहुल गांधी प्रयागराज में होने वाले 'छात्र संवाद' कार्यक्रम में छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम केपी कॉलेज मैदान में आयोजि होने जा रहा है। पहले परेड मैदान में यह कार्यक्रम होने वाला था, लेकिन आवश्यक अनुमति नहीं मिल सकी। इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस का दावा है कि युवाओं को इस अभियान से जोड़ने के लिए क्यूआर कोड और मिस्ड कॉल के माध्यम से विशेष पंजीकरण अभियान चलाया गया। इन अभियान के तहत डेढ़ लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छात्र संवाद अभियान की शुरुआत राजस्थान के कोटा से की थी। इसके बाद उत्तराखंड के देहरादून में भी छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। अब प्रयागराज में इस कार्यक्रम आयोजि होने जा रहा है।