1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘कंगना रनौत के खिलाफ FIR की मांग!’ NEET अभ्यर्थियों पर बयान बाजी को लेकर लखनऊ में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

Lucknow News: ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की नेशनल कोऑर्डिनेटर अनामिका यादव के नेतृत्व में एक डेलीगेशन ने लखनऊ के हुसैनगंज पुलिस स्टेशन में बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग करते हुए शिकायत दी।
less than 1 minute read
Google source verification
kangana ranaut

कंगना रनौत (Photo Source- IANS)

BJP MP Kangana Ranaut: लखनऊ में महिला कांग्रेस ने भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक अनामिका यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल हुसैनगंज थाना पहुंचा। उन्होंने कंगना के हालिया बयान पर आपत्ति जताते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

युवाओं और छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

शिकायत में कहा गया है कि जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कंगना की टिप्पणी आपत्तिजनक थी। महिला कांग्रेस का आरोप है कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों, महिलाओं और युवा पीढ़ी का अपमान किया है। प्रतिनिधिमंडल ने थाने में तहरीर सौंपकर पुलिस से उचित कार्रवाई की अपील की।

कंगना की टिप्पणी पर भड़की कांग्रेस

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर जंतर मंतर के प्रदर्शन को लेकर कुछ बातें कही थीं, जिनसे कई लोग नाराज हो गए। महिला कांग्रेस ने इसे छात्रों के आंदोलन का मजाक उड़ाने वाला बयान बताया। लखनऊ में हुई इस कार्रवाई के बाद अब देखना होगा कि पुलिस इस शिकायत पर क्या कदम उठाती है।

राजनीतिक हलकों में इस मुद्दे पर चर्चा शुरू हो गई है। विपक्षी दल इसे युवाओं के खिलाफ भाजपा सांसद की असंवेदनशीलता बता रहे हैं, जबकि सत्ताधारी पक्ष की तरफ से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह खबर अपडेट की जा रही है…

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग