वे हमारे मनोबल के आगे नहीं टिक सकते, 2024 में जो कमी रह गई है उसे 2027 में प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बनाकर अपनी ताकत को साबित कर देंगे। जब केशव ने कहा कि हम भी कार्यकर्ता हैं, हमें कार्यकर्ताओं की पीड़ा का एहसास है, हमारा दरवाजा आपके लिये 24 घंटे खुला है तो ऊपर नीचे पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से तब तक बजता रहा जब तक वह अपने स्थान पर जाकर बैठ नहीं गये।