UP Weather Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम ने करवट ली। लखीमपुर खीरी में 18.2 मिमी बारिश हुई, जबकि अन्य स्थानों पर बूंदाबांदी दर्ज की गई। लखनऊ में दिन भर बादल और धूप का मिश्रण रहा, शाम को कुछ इलाकों में तेज बारिश और फुहार पड़ी। राज्य में विभिन्न आपदाओं जैसे बिजली गिरने, सर्पदंश और डूबने की घटनाओं में 54 लोगों की जान चली गई।