नड्डा ने उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा, "आज यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बन गया है।" उन्होंने कहा कि राज्य में एक्सप्रेसवेज, एलिवेटेड रोड, अंडरपास, बाईपास, मेडिकल कॉलेज और एम्स जैसी परियोजनाओं की झड़ी लग गई है। गोरखपुर और वाराणसी में वर्ल्ड क्लास हेल्थ सिस्टम्स विकसित किए गए हैं और उत्तर प्रदेश एथेनॉल उत्पादन में नंबर वन हो गया है।