13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bollywood Actresses: ये हैं बॉलीवुड की टॉप 15 खूबसूरत अभिनेत्रियाँ, इनमें से पाँच का यूपी से है गहरा संबंध

मुंबई फिल्म इडस्ट्री यानि बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकी ऐसी कई अभिनेत्रियाँ ऐसी हैं जिनका उत्तरप्रदेश से गहरा नाता जुड़ा हुआ है। आज हम आपको उत्तरप्रदेश कि ऐसी ही कुछ मशहूर अदाकाराओं के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपनी अदाकारी से बॉलीवुड के सिल्वर स्क्रीन पर अनपी एक अलग पहचान बनाई।

4 min read
Google source verification
bollywood most beautiful actresses

bollywood most beautiful actresses

Bollywood Most Beautiful Actresses: बॉलीवुड की टॉप 15 खूबसूरत अभिनेत्रियों में 5 अभिनेत्रियों का उत्तर प्रदेश से है गहरा संबंध। बड़े पर्दे पर अपनी खूबसूरती के साथ अदाकारी का भी जलवा बिखेर चुकी इन अभिनेत्रियों में से पाँच का यूपी से उत्तरप्रदेश से अनोखा और गहरा रिश्ता जुड़ा हुआ है। तो आइये देखते हैं कौन है ये अभिनेत्रियां...

1. ऐश्वर्या राय बच्चन

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है ऐश्वर्या राय बच्चन का। ऐश्वर्या राय, बच्चन परिवार की बहू और भारतीय सिनेमा की सबसे मँहगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह भारत की सबसे धनी महिलाओं में भी शामिल हैं। दुनिया भर में उनके चाहने वालों ने ऐश्वर्या को समर्पित लगभग 17,000 इंटरनेट साइट बना रखे हैं और उनकी गिनती दुनिया के सबसे खूबसूरत महिलाओं में की जाती है। टाइम पत्रिका ने वर्ष 2004 में उन्हें दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में भी शुमार किया है।

यह भी पढ़ें: देश की पाँच सबसे खूबसूरत महिला राजनेताओं की लिस्ट में यूपी की ये नेता भी शामिल

2. दीपिका पादुकोण

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर दीपिका पादुकोण का आता है। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक है। दीपिका पादुकोण वर्तमान में बॉलीवुड की Highest Paid Actress में से एक हैं।

3. आलिया भट्ट

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आलिया भट्ट है। आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक है। आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 को हुआ था। आलिया ने ‘स्टूडेंट ऑफ़ द इयर’ फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था।

4. कैटरीना कैफ

इस लिस्ट में अगना नाम कैटरीना कैफ का आता है। कैटरीना कैफ बॉलीवुड की एक और सबसे खूबसूरत अभिनेत्री हैं। कैटरीना कैफ का जन्म 16 जुलाई 1983 को हांगकांग में हुआ था, उन्होंने एक मॉडल के रूप में भारतीय उद्योग में कदम रखा।

5. इलियाना डी क्रूज

एक्ट्रेस इलियाना डी क्रूज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। हाल में आई उनकी फिल्में ‘बादशाहो’ और ‘मुबारकां’ लोगों को बेहद पसंद आई है। इलियाना डी क्रूज अपनी खूबसूरती की वजह से भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। 2012 में अनुराग बसु की फिल्म ‘बर्फी’ से इलियाना ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। हालांकि साउथ फिल्मों में वह 2006 से ही काम कर रहीं थीं।

6. प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं । आज उन्हे कौन नहीं जानता होगा। प्रियंका चोपड़ा की स्कूली शिक्षा यूपी के लखनऊ और बरेली जिले में हुई है। साल 2000 में प्रियंका ने मिस वर्ल्‍ड प्रतियोगिता की विजेता का खिताब अपने नाम किया था । इतना ही नहीं प्रियंका भारत के साथ साथ विदेश में भी एक चर्चित चेहरा हैं

7. उर्वशी रौतेला

उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की सबसे हॉट भारतीय मॉडल और अभिनेत्रियों में से एक हैं। उर्वशी रौतेला का जन्म 25 फरवरी 1994 को उत्तराखण्ड (तत्कालीन उत्तर प्रदेश) में हुआ था। उर्वशी रौतेला ने मिस टीन इंडिया 2009, इंडियन प्रिंसेस 2011 और मिस टूरिज्म क्वीन ऑफ द ईयर 2011 की विजेता रही हैं। इसके अलावा, उन्होंने आई एम शी मिस यूनिवर्स इंडिया 2012 और मिस दिवा 2015 का ताज भी जीता है।

8. करीना कपूर

इस लिस्ट में अगला नाम करीना कपूर (Kareena Kapoor) है। करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। करीना कपूर का जन्म 21 सितंबर 1980 में हुआ था। उनके पिता का नाम रनधीर कपूर और मां का नाम बबिता है। करीना कपूर ने मशहूर अभिनेता सैफ अली खान से शादी की है।

9. दिशा पाटनी

दिशा पाटनी ने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुवात की थी । फिल्म में छोटा सा रोल होने के बावजूद दिशा दर्शकों के दिल में बस गई । दिशा बॉलीवुड की एक उभरती अभिनेत्री है। दिशा बरेली की रहने वाली है उनका जन्म बरेली में हुआ था।

10. अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा सबसे खूबसूरत भारतीय अभिनेत्रियों में से एक हैं अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को हुआ था। अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरुवात शाहरुक खान के साथ ‘रब ने बना दी जोड़ी’ फ़िल्म से की अनुष्का ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्ता्न विराट कोहली से शादी की है। अनुष्का और विराट की एक बेटी हुई जिसका नाम वामिका है।

11. तमन्ना भाटिया

इस लिस्ट में 11वें स्थान पर तमन्ना भाटिया का आता है। तमन्ना भाटिया ने बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। तमन्ना भाटिया का जन्म 21 दिसंबर 1989, मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ। उन्होंने साल 2005 में हिंदी फिल्म चांद सा रोशन चेहरा से डेब्यू किया था और उसी साल तेलुगु फिल्म श्री से भी डेब्यू किया।

12. ईशा गुप्ता

ईशा गुप्ता २००७ में मिस इण्डिया इन्टरनेशनल का ख़िताब जीता था। उन्होंने देश को मिस इंटरनेशनल २००७ प्रतियोगिता में पेश किया। २०१२ में महेश भट्ट ने उन्हें तीन फ़िल्मों के समझौते पर विशेष फ़िल्म्स का हिस्सा बना लिया व देशमुख की फ़िल्म जन्नत 2 से बड़े पर्दे पर उतरी। ईशा का जन्म यूपी के ग्रेटर नोएडा में हुआ था।

13. चित्रांगदा सिंह

चित्रांगदा सिंह बॉलीवुड की एक मशहूर अदाकारा हैं। हिंदी सिनेमा में फिल्मों में उन्हे उनकी बेहतरीन अदाकारी के वजह से जाना जाता हैं । चित्रांगदा सिंह एक खूबसूरत अभिनेत्री हैं जिनका जन्म तो राजस्थान के जोधपुर में हुआ था लेकिन उन्होंने उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित सोफिया गर्ल्स कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की थी और बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह भी बनाई है।

14. लारा दत्ता

लारा दत्ता बॉलीवुड की जानी मानी मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार हैं । वर्ष 2000 में लारा ने मिस यूनिवर्स का ख़िताब अपने नाम किया था । मशहूर अभिनेत्री लारा दत्ता उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली हैं। लारा ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है । उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुवात फिल्म अंदाज से किया था।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री रानी चटर्जी का वो बोल्ड वीडियो शूट, जिसे आज भी नहीें भूले हैं उनके चाहने वाले

15. पूजा बत्रा

फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस पूजा बत्रा काफी समय से बड़े पर्दे से गायब हैं । बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल पूजा बत्रा भी उत्तर प्रदेश की है। पूजा का जन्म यूपी के फैजाबाद में हुआ था। पूजा को आज भी फिल्म विरासत, हसीना मान जाएगी और जोड़ी नंबर वन के लिए याद किया जाता है।