
Bungalow Alloted to Yogi Adityanath Ministers
राज्य संपत्ति विभाग ने योगी कैबिनेट के नवनियुक्त मंत्रियों को आवास आवंटित किया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को विक्रमादित्य स्थित 3 पुराना मंत्री आवास आवंटित किया गया है। वहीं, कालिदास मार्ग ऊर्जा व नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा का नया आवास होगा। महिला कल्याण मंत्री बेबीरानी मौर्य को 9 राजभवन, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को 4 एनडीएमआर विक्रमादित्य मार्ग, धर्मपाल सिंह को एक उप सचिव माल एवेन्यू, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद को 9ए कालीदास मार्ग पर आवास आवंटित किया गया है।
स्वतंत्र देव सिंह को 4 गौतमपल्ली बंगला आवंटित
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को गौतमपल्ली कॉलोनी स्थित 4 नया आवास आवंटित किया गया है। एमएसएमई मंत्री राकेश सचान को 16 गौतमपल्ली स्थित आवास आवंटित किया गया है। इसी तरह उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को 10ए कालिदास मार्ग, प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल को ए मॉल एवेन्यू और मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद को 11 एनडीएमआर विक्रमादित्य मार्ग आवंटित किया गया है।
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर को 4 गौतमपल्ली, नितिन अग्रवाल को 3 गौतमपल्ली, असीम अरुण को 5ए डुप्लेक्स मॉल एवेन्यू, दयाशंकर सिंह को 9 कालिदास मार्ग , दिनेश प्रताप सिंह को 19 गौतमपल्ली, अरुण कुमार सक्सेना को 12ए गौतमपल्ली और दयाशंकर मिश्रा दयालु को 2 तिलक मार्ग आवास आवंटित किया गया है।
Published on:
31 Mar 2022 06:21 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
