1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cabinet Expansion:राज्य में कैबिनेट विस्तार जल्द, मंत्रीमंडल में फेरबदल के भी आसार

Cabinet Expansion:राज्य में जल्द ही कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। यहां चार मंत्रियों के पद पूर्व से ही खाली चल रहे हैं। संभावना है कि होली के बाद राज्य में कैबिनेट विस्तार हो सकता है। चर्चा ये भी कि एक मंत्री को पद से भी हटाया जा सकता है। साथ ही कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Naveen Bhatt

Mar 05, 2025

Uttarakhand cabinet may be expanded soon

उत्तराखंड में जल्द ही कैबिनेट विस्तार हो सकता हे

Cabinet Expansion:खाली पड़े मंत्रियों के पदों को जल्द ही भरा जा सकता है। दरअसल, उत्तराखंड में लंबे समय से मंत्रियों के चार पद खाली चल रहे हैं। इसी बीच अब राज्य में जल्द कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है। धामी कैबिनेट में चार कुर्सियां लंबे समय से खाली हैं। बताया जा रहा है कि इन चार खाली कुर्सियों को भरने के साथ ही कुछ बदलाव कर धामी सरकार बड़ा संदेश भी दे सकती है। मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की भी संभावना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि गेंद केंद्रीय नेतृत्व के पाले में है। इधर, दिनों में हुईं कुछ घटनाएं और खासतौर पर क्षेत्रवाद को लेकर हुई बयानबाजियों से भी इसे जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि किसे रखना और किसे हटाना है इस पर केंद्र को ही निर्णय लेना है। इधर, मंत्रीमंडल के विस्तार की चर्चाओं के बीच पद पाने को लेकर जोड़तोड़ जल्द शुरू होने की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं। ये दिलचस्प होगा कि कैबिनेट विस्तार में किसे तवज्जो दी जाएगी। ये भी चर्चा है कि दिवंगत कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास की जगह कुमाऊं के पर्वतीय जिलों के किसी विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। आने वाले विधान सभा चुनाव और अन्य समीकरणों को देखते हुए ही भाजपा मंत्रीमंडल विस्तार करेगी। इससे मंत्री पद के दौड़ में शामिल नेताओं की धड़कनें भी तेज हो गई हैं।

एक मंत्री को बदलने की चर्चाएं

उत्तराखंड में पिछले कुछ समय से नेताओं से जुड़ी तमाम घटनाएं सामने आ चुकी हैं। एक नेता के क्षेत्रवाद पर दिए बयान से पूरे उत्तराखंड में आक्रोश छा गया था। ऐसे हालात में चर्चा ये भी है कि राज्य में कैबिनेट विस्तार के साथ ही एक मंत्री को हटाया भी जा सकता है। उनकी जगह किसे मंत्री बनाया जाएगा, ये बड़ा सवाल है। हालांकि ये केवल चर्चाएं हैं। ये भी बता दें कि कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद कुल चार कुर्सियां लंबे समय से खाली चल रही हैं।

ये भी पढ़ें-अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई, मुस्लिम समुदाय ने किया प्रदर्शन, कई हिरासत में