4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

New Year में सबसे सस्ता टर्म प्लान: ३ बातों का रखो ध्यान तो लाखों का फायदा

बेहतर टर्म इंश्योरेंस का चयन करने के लिए तुलना करना बहुत जरूरी है. इनकी तुलना करते समय पॉलिसी के विभिन्न पहलुओं जैसे कि बीमा कवरेज, मेच्योरिटी की उम्र और दावा निपटारे का रिकॉर्ड इत्यादि के मानक पर तुलना करना चाहिए.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Dinesh Mishra

•

Updated: 8 Jan 2022, 1:43 PM IST

Symbolic Photo of Term Insurance Profit by Showing Umbrela

Symbolic Photo of Term Insurance Profit by Showing Umbrela

लखनऊ. देश भर में कोरोना से दो बार तेज लड़ाई के बाद अब टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी लोगों को ज्यादा पसंद आ रही है. वजह ये है कि यह कम प्रीमियम में ही अधिक कवरेज मिलने से लोगों को फायदा हो रहा है. अगर आप टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदना चाहते हैं तो इसे जल्द से जल्द ले लें क्योंकि नए साल में जल्द ही इसका प्रीमियम जल्द मंहगा हो सकता है. लेकिन इसे खरीदने में सबमें जल्दबाजी बिल्कल नहीं करनीं चाहिए.

हालांकि प्रीमियम बढ़ने की आशंका को देखते हुए जल्दबाजी में कोई टर्म प्लान नहीं ले लेना चाहिए. जैसे कि अन्य इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते समय कई बातों का ख्याल रखना होता है, वैसे ही टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते समय भी जानकारियों का खुलासा करना होता है और कुछ बेसिक चीजों का ख्याल रखना होता है.

१ पूरी जानकारी करें. टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते समय अपनी पूरी मेडिकल हिस्ट्री का खुलासा करें. वरना दावा करते समय बीमा कंपनी इसी बात का फायदा उठा सकती है.

2 लंबा टाइम चुनें. कम अवधि वाला प्लान खरीदने की गलती न करें. अगर 30 साल की उम्र में 10 साल की अवधि का प्लान चुनते हैं तो 40 वर्ष की उम्र में 10 साल के लिए अगला प्लान खरीदना पड़ेगा जो महंगा पड़ जाएगा. इसकी बजाय 30 वर्ष की ही उम्र में 20 साल के लिए प्लान खरीदना सही रहेगा.

३ टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी को जितनी जल्दी खरीदेंगे, उतना ही कम प्रीमियम चुकाना पड़ेगा. आपकी उम्र जितनी बढ़ती जाएगी, टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने के लिए उतनी ही अधिक प्रीमियम चुकानी होगी. टर्म इंश्योरेंस प्लान चुनते समय सिर्फ प्रीमियम को ही मानक न बनाएं. सस्ते प्लान में हो सकता है कि अहम राइडर्स न शामिल हों. इस लिए हर चीज पर ध्यान लगाएं.

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश