22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जो कोई न कर सका, यूपी ने कर दिया! योगी आदित्यनाथ ने ठोका दावा, 9 साल में GDP का आंकड़ा चौंकाने वाला

Yogi Government 9 Years: पिछले 9 सालों में उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ तरीके से विकास हुआ है। इस दौरान यूपी ने एक ऐसी उपलब्धि भी हासिल की है, जो देश का कोई भी राज्य हासिल नहीं कर पाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद इस उपलब्धि के बारे में बताया।

2 min read
Google source verification
CM Yogi Adityanath UP news

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (Photo: IANS/CMO)

CM Yogi Adityanath: ''जो पूरे देश में नहीं हुआ, वो हमने यूपी में कर दिखाया है।” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम में यह दावा करते हुए कहा कि पिछले 9 सालों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तीन गुना करने में सफलता मिली है। यूपी को छोड़कर ऐसा देश के अंदर कहीं नहीं हुआ।

ऐसे बढ़ी रफ्तार

योगी राज में उत्तर प्रदेश में कारोबारी गतिविधियों में तेजी आई है। कानून व्यवस्था दुरुस्त होने के चलते व्यापारियों का पलायन रुक है, जिससे अर्थव्यवस्था में मजबूती आई है। सीएम ने कहा कि पिछले 9 सालों में यूपी की जीडीपी लगभग 13 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 36 लाख करोड़ होने जा रही है। ऐसा दुनिया में शायद ही कहीं देखने को मिला हो कि किसी राज्य ने महज 9 साल में अपनी अर्थव्यवस्था को लगभग तीन गुना बढ़ाने में सफलता प्राप्त की है।

प्रदेश का पैसा प्रदेश में

सीएम योगी के अनुसार, वर्ष 2016-17 में उत्तर प्रदेश का क्रेडिट-डिपॉजिट रेशियो लगभग 43-44 % था, जो अब बढ़कर 61-62 % तक पहुंच गया है। इसका मतलब है कि प्रदेश के नागरिकों द्वारा बैंकों में जमा धन अब अधिक मात्रा में प्रदेश के भीतर निवेश हो रहा है। इसके चलते उद्योग, व्यापार और स्वरोजगार के अवसर बढ़े हैं। सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार का फोकस विकास पर है। हमने हर तबके के लिए कुछ न कुछ कार्य किया है। 9 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। MSME बेस को पुनर्जीवित किया।

पूरा फोकस विकास पर

बता दें कि यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और भाजपा जनता के बीच विकास के नाम पर ही वोट मांगने जाएगी। योगी आदित्यनाथ के ट्विटर हैंडल को देखकर यह साफ समझ भी आ जाता है। उनके अधिकांश पोस्ट डिवेलपमेंट से ही जुड़े हैं। इसके अलावा, योगी जहां भी जा रहे हैं, विकास पर ही ज्यादा बात कर रहे हैं। हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि जब कार्य करने की इच्छा शक्ति होगी और बिना भेदभाव की होगी, तभी परिणाम आते हैं। पिछले 9 सालों में हमने यह करके दिखाया है।